59 लाख के विकास कार्यों का नपाध्यक्ष जय थवाईत सहित जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन

चांपा. नगापालिका क्षेत्र में लगातार विकास का कार्य हो रहा है. इसी कड़ी में बीते दिनों वार्ड नंबर 25 में नाली निर्माण गुरुद्वारा से शंकर नगर तक 40 लाख रुपये की लागत से होगा जिसका भूमिपूजन नगरपालिका अध्यक्ष जय थवाईत एवं नपा उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन सहित पार्षद गण के द्वारा किया गया. साथ ही नगर पालिका चांपा के वार्ड नंबर 01 में दो जगहों पर विकास कार्य सीसी रोड़ निर्माण 7 लाख एवं 12 लाख रुपये की लागत से कार्य होंगे, उसका भी भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष जय थवाईत ने नपा ठेकेदार और इंजीनियर को कार्यो में गुणवत्ता को प्रमुखता से ध्यान देने की बात कही और जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने को कहा।

 



इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष सुनील साधवानी, नगर पालिका उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन, पार्षद भूपेंद्र बहादुर ,अनिल रात्रे, संतोष जब्बल, श्रीमती अंजली देवांगन,दिनेश्वर देवांगन,पुसाउ सिंह सिदार,सतीश माहेश्वरी,पद्मेश शर्मा,नपा अधिकारी-कर्मचारी सहित ठेकेदार एवं वार्डवाशी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

Related posts:

error: Content is protected !!