क्या गोलगप्पे खाने से ठीक होता है छाला और अनानास से घटता है मोटापा, यहां जानिए सही बात

नई दिल्ली. कुछ चीजों को खाने को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं, जैसे- खाली पेट केला खाना सही है या गलत, मुंह के छाले में गोलगप्पे खाने चाहिए या नहीं, वहीं, मोटापा घटाने में क्या अनानास (ananas ke fayde) होता है असरदार. इन सारी बातों का जवाब आज आपको इस आर्टिकल में देने वाले हैं जिससे आपकी सारी कंफ्यूजन दूर हो जाएगी. तो आइए जानते हैं केला, अनानास, पानी पूरी से जुड़े सवालों के जवाब.

 



सेहत से जुड़ी 4 बातें
1- सबसे पहले सवाल का जवाब खाली पेट केला खाएं या नहीं, तो इसका जवाब है, नहीं, क्योंकि इससे शरीर में मैग्नीसियम की मात्रा बढ़ती है. जिसके कारण बॉडी में मैग्निसियम और कैल्सियम के बीच असंतुलन बन जाता है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

2- मुंह के छाले में पानी पूरी खाएं की नहीं, तो इसका जवाब है, हां. इसके पानी में मौजूद जलजीरा का तीखापन और पुदीने का खट्टापन हमारे मुंह के छालों को खत्म करने में असरदार होता है.

3- अब आते हैं अनानास पर. आपको बता दें कि इसे वजन कम करने के लिए खाना चाहिए. इसे नैचुरल फैट बर्नर भी कहते हैं. असल में इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती जिससे वजन कंट्रोल में रहता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

4- वहीं, रात में चीनी खाने से बचना चाहिए. अगर आप रात में दूध में चीनी मिलाकर पीते हैं तो इसकी जगह शहद मिलाएं. इससे ब़ॉडी का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!