ED Director: राहुल नवीन बने ईडी के कार्यवाहक निदेशक, संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल खत्म. पढ़िए..

Rahul Navin New ED Director: ईडी के चीफ संजय कुमार मिश्रा (Sanjay Kumar Mishra) का कार्यकाल कल यानी 15 सितंबर को खत्म हो गया है. अब ईडी के विशेष निदेशक राहुल नवीन (Rahul Navin) को ईडी के कार्यवाहक निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है.

 



 

 

 

आधिकारिक आदेश में शुक्रवार को कहा गया कि आईआरएस अधिकारी राहुल नवीन प्रवर्तन निदेशालय के प्रभारी निदेशक नियुक्त किए गए हैं. संजय कुमार मिश्रा ने लगभग 4 साल 10 महीने तक ईडी निदेशक के रूप में कार्य किया.

 

 

 

कौन हैं राहुल नवीन?

 

राहुल नवीन 1993 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं. बिहार के रहने वाले राहुल नवीन विशेष निदेशक के अलावा ईडी मुख्यालय के मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में भी कार्यरत हैं. सूत्रों के अनुसार, वह नए निदेशक की औपचारिक नियुक्ति होने तक कार्यवाहक निदेशक की जिम्मेदारियां निभाएंगे.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

 

 

 

एसके मिश्रा को तीन बार दिया गया सेवा विस्तार

 

संजय कुमार मिश्रा को 2018 में ईडी निदेशक नियुक्त किया गया था. उनका कार्यकाल नवंबर 2020 में समाप्त होना था. केंद्र की ओर से उन्हें तीन बार सेवा विस्तार दिया गया. इस कदम की विपक्ष ने आलोचना की और इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई.

 

 

 

 

विस्तार को कोर्ट ने बताया था अवैध

 

संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाने के लिए सीवीसी अधिनियम में संशोधन भी किया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने बीते जुलाई के महीने में संजय कुमार मिश्रा के तीसरे विस्तार को अवैध करार दिया था. जोकि 18 नवंबर 2023 तक निर्धारित था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

 

 

 

 

15 सितंबर तक पद पर बने रहने की दी थी अनुमति

 

कोर्ट ने साथ ही कहा था कि उन्हें 31 जुलाई तक पद छोड़ना होगा. हालांकि फिर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से उन्हें 15 अक्टूबर तक पद पर बने रहने की अनुमति देने का आग्रह किया था. जिसपर कोर्ट ने उन्हें 15 सितंबर तक पद पर बने रहने की अनुमति दी थी.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

Related posts:

error: Content is protected !!