जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कर्नल समेत तीन अफसर शहीद

कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों और दहशतगर्दों के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें सेना के 2 अधिकारी और जम्मू कश्मीर पुलिस के DSP शहीद हो गए. अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह आतंकवादियों की तलाश फिर से मुठभेड़ शुरू हुई, जब सूचना मिली कि आतंकियों को एक जगह देखा गया है. इसके बाद सेना के कर्नल ने अपनी टीम का नेतृत्व करते हुए आतंकियों पर हमला बोल दिया. हालांकि आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की और वह गंभीर रूप से घायल हो गए. बता दें कि अनंतनाग में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के कमांडिंग कर्नल और एक मेजर शहीद हो गए हैं,वह ऑफ वीट 19RR की कमान संभाल रहे थे. वहीं इस मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस के DSP भी शहीद हो गए हैं.



आतंकियों ने अफसरों पर बरसाईं गोलियां

बता दें कि सुरक्षाकर्मियों की टीम एक ठिकाने पर आतंकियों का पीछा कर रही थी. वे उस स्थान पर चढ़ गए, जहां 2-3 आतंकवादियों के छिपने की सूचना मिली थी, लेकिन जैसे-जैसे वे ऊपर चढ़े. उन पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी. इस दौरान सेना के कर्नल मौके पर ही शहीद हो गए. जबकि अन्य दो अफसर गोली लगने से घायल हो गए. उन्हें हवाई मार्ग से श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. लिहाजा दोनों अधिकारी भी शहीद हो गए. उच्च पदस्थ सूत्र ने कहा कि इनपुट के अनुसार आतंकवादियों का समूह लश्कर/TRF ग्रुप से था.

इसे भी पढ़े -  TATA Sierra, Duster या Seltos; कौन सी SUV है आपकी फैमिली के लिए सबसे सुरक्षित, पढ़ें पूरी डिटेल्स

ये तीन अफसर हुए शहीद

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया कि जम्मू-कश्मीर से बेहद भयानक खबर. दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग इलाके में आज एक मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल, एक मेजर और एक जम्मू-कश्मीर पुलिस डीएसपी ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में डीएसपी हुमायूं भट, मेजर आशीष धोनैक और कर्नल मनप्रीत सिंह शहीद हुए हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और उनके प्रियजनों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल ने जताया दुख

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट किया कि मैं सेना के बहादुर राइफलमैन रवि के साहस और सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता हूं, जिन्होंने राजौरी में कर्तव्य की पंक्ति में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए. राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा सदैव याद रखी जाएगी. शहीद के परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को वेदांता पावर प्लांट के द्वारा दिया जा रहा मुआवजा, प्रभावित परिवारों तक पहुंचे रहे कंपनी प्रतिनिधि, दूसरे प्रदेशों के मृत कर्मचारियों के परिवारजनों को मुआवजा राशि देने की लिए गठित टीमें हुई रवाना, प्रभावितों की मदद के लिए कंपनी द्वारा वेदांता संवेदना केंद्र 24x7 हेल्पलाइन प्रारम्भ

पूर्व जनरल वीके सिंह ने व्यक्त की शोक संवेदना

पूर्व जनरल वीके सिंह ने ट्वीट किया कि भारतीय सेना के मेडल से सम्मानित कर्नल मनप्रीत सिंह कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए. इस दुखद खबर से देश स्तब्ध है. शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह की शहादत को नमन करते हुए ईश्वर से उनके परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.

खड़गे बोले- आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया कि हमारे बहादुर सेना के जवानों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक डीएसपी ने अनंतनाग में मुठभेड़ में आतंकवादियों से लड़ते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है. हम उनके नुकसान से बेहद दुखी हैं. हमारे बहादुर जवानों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं. आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नकली खाद व कालाबाजारी पर बड़ी कार्यवाही, 3 विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, 17 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी, 48 उर्वरक विक्रय केंद्रों का किया जा चुका है निरीक्षण...

कश्मीर पुलिस ने ट्वीट किया था कि अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में एनकाउंटर हुआ. सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारी इस मुठभेड़ में घायल हो गए हैं. जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह, एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार और जीओसी 15 कोर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में मुठभेड़ स्थल पर पहुंचे.

error: Content is protected !!