High Cholesterol: इन फलों में छिपा है हाई कोलेस्ट्रॉल का इलाज, आज ही करें डाइट में शामिल

नई दिल्ली. खराब खानपान के कारण खून में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। जिससे आप गंभीर बीमारी के शिकार होते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल को लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन भी कहा जाता है।

 



शरीर में मौजूद हेल्दी कोलेस्ट्रॉल आपको कई बीमारियों से बचाता है जबकि बैड कोलेस्ट्रॉल से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं जैस स्ट्रोक और कार्डियक अरेस्ट का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आप भी उच्च कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसे कम करने के लिए इन फलों का सेवन कर सकते हैं।

सेब

कोलेस्ट्रॉल कम करने में सेब बेहद लाभकारी फल है। यह घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है, जो हमारे दिल को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा सेब में मौजूद पॉलीफेनोल्स कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

केला

केले में फाइबर और पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। जो कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप के स्तर को कम करने में सहायक है। केले में मौजूद घुलनशील फाइबर शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मददगार है।
अनानास

अनानास विटामिन, खनिज का समृद्ध स्रोत है। इसमें मौजूद ब्रोमेलेन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।
एवोकाडो

जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए एवोकाडो काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इनमें ओलिक एसिड प्रचुर मात्रा में होता है, जो ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। आप इसका इस्तेमाल सलाद, सैंडविच, टोस्ट, स्मूदी आदि में कर सकते हैं।
खट्टे फल

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

खट्टे फल विटामिन सी और फाइबर से भरपूर होते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो हानिकारक एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, विटामिन सी हृदय रोग और रक्तचाप के खतरे को भी रोकता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!