IND vs AUS: भारतीय बल्लेबाज ने शतक जड़कर रिकॉर्ड बुक में मचाई उथल-पुथल, रचा नया इतिहास; Hashim Amla को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली. शुभमन गिल का बल्ला रन उगल रहा है। साल 2023 में वह नई रन मशीन बनकर उभरे हैं। गिल लगातार अपनी उपलब्धि में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शुभमन गिल ने एक और अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। इसके साथ ही गिल ने हाशिम अमला के एक रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया। वह 35 पारियों में वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।



शुभमन गिल 35 पारियां पूरी करने के बाद वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने 35 वनडे पारियों 1900 से ज्यादा रन बनाकर हाशिम अमला का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। गिल से पहले 35 पारियों के बाद हाशिम अमला ने 1844 रन बनाए थे। अब यह रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम दर्ज हो गया है

इसे भी पढ़े -  India vs New Zealand: आज होगा आखिरी 'वॉर', अहमदाबाद में भारतीय टीम रचना चाहेंगी इतिहास; कीवियों को कम नहीं आंकना होगा

शुभमन गिल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
25 वर्ष की आयु से पहले एक कैलेंडर वर्ष में पांच या अधिक वनडे शतक
सचिन तेंदुलकर, 1996
ग्रीम स्मिथ, 2005
उपुल थरंगा, 2006 (सबसे कम उम्र)
विराट कोहली, 2012
शुभमन गिल, 2023

भारत में एक कैलेंडर वर्ष में पांच या अधिक वनडे शतक हैं
विराट कोहली (2012, 2017, 2018, 2019)
रोहित शर्मा (2017, 2018, 2019)
सचिन तेंदुलकर (1996, 1998)
राहुल द्रविड़ (1999)
सौरव गांगुली (2000)
शिखर धवन (2013)
शुभमन गिल (2023)

भारत के लिए सबसे तेज छह वनडे शतक (पारी के हिसाब से)
35-शुभमन गिल
46- शिखर धवन
53- केएल राहुल
61-विराट कोहली
68- गौतम गंभीर

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

इतना ही नहीं शुभमन गिल ने एक कैलेंडर साल 1200 रन पूरे करने का कमाल किया है। इससे पहले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने एक कैंलेडल ईयर में 1894 बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। गिल अभी सचिन से करीब 700 रन पीछे हैं। उनके पास वर्ल्ड कप में इसे तोड़ने का मौका है।

बता दें कि शुभमन गिल भारत के किंग यानी विराट कोहली के नक्श-ए-कदम पर चल रहे हैं। विराट ने जहां साल 2023 में 22 वनडे पारियों में 5 शतक जड़े हैं। वहीं, शुभमन गिल ने 39 पारियों में 7 शतक जड़ चुके हैं। गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 97 गेंद पर 104 रन की पारी खेली। इस दौरान 4 छक्के और 6 चौके लगाए।

इसे भी पढ़े -  India vs New Zealand: आज होगा आखिरी 'वॉर', अहमदाबाद में भारतीय टीम रचना चाहेंगी इतिहास; कीवियों को कम नहीं आंकना होगा

error: Content is protected !!