IND vs SL : Asia Cup 2023 के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे कुलदीप यादव

एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में टीम इंडिया की भिड़ंत श्रीलंका के साथ हो रही है। भारतीय टीम ने सुपर-4 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 228 रन हराया था। वहीं, श्रीलंका ने बांग्लादेश को पटखनी दी थी।



रोहित की पलटन अगर श्रीलंका को मात देने में सफल रहती है, तो भारतीय टीम एशिया कप 2023 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी। हालांकि, टीम को श्रीलंका से सावधान रहना होगा। पिछले साल इसी टूर्नामेंट में श्रीलंका ने भारत को पटखनी दी थी।

भारत प्लेइंग XI:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज

श्रीलंका प्लेइंग XI: पाथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्‍ने, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्‍वा, दासुन शनाका, दुनीथ वेलालगे, महीश थीक्षणा, कसुन रजित और मथीश पाथिराना

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

फिर चमके कुलदीप यादव
कुलदीप यादव ने गेंद से भारत को सफलता दिलाई है। उन्होंने श्रीलंका का नौवां विकेट लिया है। ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप ने विकेट चटकाया।

सूर्यकुमार यादव ने लपका हार्दिक पांड्या की गेंद पर कैच
श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा। हार्दक पांड्या ने श्रीलंका का आठवां विकेट महीश थीक्षणा के रूप में चटकाया है। उन्होंने दुनीथ वेलालगे के साथ महीश की बड़ी साझेदारी को भारत के लिए कामयाबी में बदला है।

40 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 172 पर 8 विकेट है।

जडेजा ने दिलाई भारत को सातवीं सफलता
धनंजय डी सिल्‍वा को रवींद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा है। भारत को लंबे समय से विकेट की तलाश थी।धनंजय डी सिल्‍वा और दासुन शनाका की बड़ी साझेदारी को जडेजा ने तोड़ा है। अब मैच भारत के हाथों में आ गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : तिलई में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रजत जयंती महोत्सव पर शिविर का किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही

श्रीलंका का स्कोर 37 ओवर के बाद 166 पर 7 विकेट है। टीम को जीत के लिए 48 रन की जरूरत है।

धनंजय डी सिल्‍वा और दासुन शनाका के बीच बड़ी साझेदारी
श्रीलंका के लिए धनंजय डी सिल्‍वा और दासुन शनाका ने सातवें विकेट के लिए जोड़े 50 रन हैं। भारत इस साझेदारी को तोजने की कोशिश में लगा हुआ है। भारत को विकेट की जरूरत है। जीत से 60 रन दूर श्रीलंका।

श्रीलंका का स्कोर 34 ओवर के बाद 154 पर 6 विकेट है।

जीत की ओर बढ़ता हुआ श्रीलंका
धनंजय डी सिल्‍वा और दासुन शनाका श्रीलंका को जीत की ओर ले जा रहे हैं। भारत को विकेट की तलाश है। भारत को जीत के लिए दोनों की साझेदारी तोड़नी होगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

31 ओवर के बाद 133 पर 6 विकेट टीम का स्कोर है।

error: Content is protected !!