Janjgir Big News : नहाते वक्त नहर में बहा 14 साल का छात्र, छात्र की तलाश कर रहे गोताखोर, मौके पर पहुंचे जांजगीर TI, लोगों की जुटी भीड़

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के IB रेस्टहाउस के पास नहाते वक्त नहर में 14 साल के छात्र बह गया है, जिसकी तलाश की जा रही है. खोजबीन के लिए गोताखोर की टीम पहुंची है और मौके पर जांजगीर टीआई के साथ पुलिस बल मौजूद है. लोगों की भीड़ भी मौके पर जुटी हुई है.

 



दरअसल, वार्ड 14 के दिनेश नाथ तिवारी का 14 वर्षीय बेटा नीतीश तिवारी, अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया था. इस दौरान नीतीश, नहर में बह गया है. उक्त छात्र, स्वामी आत्मानन्द विद्यालय में 8 छात्र है. घटना की जानकारी के बाद आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे. फिर पुलिस को जानकारी दी गई. नहर में बहे बच्चे की गोताखोरों के द्वारा खोजबीन की जा रही है, लेकिन घण्टों बीत जाने के बाद बच्चे का अभी तक पता नहीं चला है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!