Janjgir Big News : मजदूरों पर गिरी आकाशीय बिजली, 1 मजदूर की मौत, ड्राइवर समेत 2 घायल, 3 मजदूर बाल-बाल बचे, इस तरह हुई घटना, पढ़िए खबर…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के पीथमपुर गांव की हसदेव नदी में ट्रैक्टर पर रेत लोड करते वक्त मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिर गई. घटना में 1 मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं ट्रैक्टर का ड्राइवर और 1 मजदूर झुलस गए. घटना में 3 मजदूर बाल-बचे हैं. मृतक मजदूर का नाम शिवकुमार कश्यप है, जो जर्वे ( च ) का रहने वाला था. घायलों का जिला अस्पताल में किया जा रहा है. घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

दरअसल, शाम को तेज बारिश शुरू हुई और इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी. पीथमपुर गांव में हसदेव नदी पर ट्रैक्टर पर रेत लोड करने के लिए 6 लोग मौजूद थे. यहां आकाशीय बिजली गिरी और 1 मजदूर की मौत हो गई, 2 लोग झुलसे हैं, वहीं 3 लोग बाल-बाल बचे हैं. मृतक व्यक्ति के शव को मर्च्युरी में रखा गया है और कल 1 अक्टूबर को पोस्टमार्टम किया जाएगा .

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!