Janjgir News : छत्तीसगढ़ पेंटर चित्रकार कल्याण संघ ने हस्तकलाकारों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा

जांजगीर-चाम्पा. जिले के छत्तीसगढ़ पेंटर चित्रकार कल्याण संघ ने हस्तकलाकारों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है.

 



संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि देश में ग्रामीण और शहरी मिलाकर बड़ी तादात में पेंटर निवासरत हैं. जो शासकीय योजनाओं और गैर शासकीय योजनाओं को दीवार में लेखन, पेंटिंग, चित्रकारी के माध्यम से जागरूकता का प्रचार-प्रसार करते हैं, लेकिन विडंबना यह है कि फ्लैक्स एवं डिजिटल प्रिटिंग के चलन की वजह से पेंटरों और चित्रकारों को काम का अभाव पड़ रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

इससे उन्हें परिवार का जीवनयापन करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. इससे पेंटर और चित्रकार विलुप्त होते जा रहे हैं, जो चिंता का विषय है. इसके लिए संघ के लोगों ने विलुप्त हो रही हस्तकला को संरक्षण और संवर्धन के लिए पेंटर और चित्रकारों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में शामिल करने संघ के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन, तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!