Janjgir News : 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित होंगे व्याख्याता अनुराग तिवारी, सरकारी स्कूल को पढ़ाई में बनाया ‘मॉडल स्कूल’

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के हायर सेकेंडरी स्कूल कुटरा के व्याख्याता अनुराग तिवारी को 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. सरकारी स्कूलों में कुटरा के हायर सेकेंडरी स्कूल की क्षेत्र में बड़ी पहचान है और व्याख्याता अनुराग तिवारी भी शिक्षकीय पेशा में बेहतर कार्य करते हैं, जिसकी बदौलत इस बार व्याख्याता अनुराग तिवारी को राज्यपाल पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है.

 



व्याख्याता अनुराग तिवारी ने कहा है कि यह उनके लिए गौरव का पल होगा. उन्होंने हमेशा अपने शिक्षकीय कार्य को बेहतर करने का प्रयास किया है, आज उसका प्रतिफल मिल रहा है. इसमें स्कूल के स्टाफ, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और गांव के सरपंचों का भी योगदान है. सभी ने मिलकर सरकारी स्कूल को मॉडल स्कूल की तरह बनाने में पूरी मदद की है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

खोखरा गांव निवासी शिक्षक अनुराग तिवारी की सबसे पहली पोस्टिंग 2005 में कोरबा जिले के फरसवानी स्थित मिडिल स्कूल में हुई थी. वे अभी एक दशक से कुटरा के हायर सेकेंडरी स्कूल में व्याख्याता हैं. हिंदी को उनके पढ़ाने के अलग तरीके को छात्र-छात्रा भी खूब पसंद करते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

सबसे खास बात यह है कि व्याख्याता अनुराग तिवारी, रोज स्कूल पहुंचते हैं, वह भी वक्त पर. अपने शिक्षकीय पेशा को पूरी ईमानदारी करने की वजह से उन्हें इस बार 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर रायपुर में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!