JanjgirChampa Big Action : ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से मंगाए गए 50 चाकू जब्त, 2 एयर पिस्टल भी जब्त, आगामी चुनाव के मद्देनजर हुई बड़ी कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के एसपी ऑफिस में एडिशनल एसपी अनिल सोनी और अर्चना झा ने प्रेस कांफ्रेंस की और ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से मंगाई गई 50 चाकू-छुरी को जब्त करने की जानकारी दी. साथ ही, 2 एयर पिस्टल को भी जब्त किया गया है.

 



दरअसल, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अलर्ट है और ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से मंगाई गई चाकू-छुरी के साथ ही एयर पिस्टल को जब्त करने के लिए पुलिस ने कम्पनियों से जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने 50 चाकू-छुरी के साथ ही 2 एयर पिस्टल को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

कम्पनियों में आर्डर को कैंसल कराया गया है. पुलिस का कहना है कि धारदार हथियार को ऑनलाइन मंगाने वाले युवाओं और उनके परिजन को समझाइश दी गई है. पुलिस ने ऑनलाइन साइट्स से चाकू-छुरी और एयर पिस्टल नहीं मंगाने लोगों से अपील की है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

Related posts:

error: Content is protected !!