JanjgirChampa Big News : किसान से KCC लोन दिलाने के एवज में रुपये की मांग करने वाला पटवारी निलम्बित, SDM ने की कार्रवाई, रुपये की मांग करते सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था, पटवारी ने किसान से दुर्व्यवहार भी किया था

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा तहसील क्षेत्र के पिपरसत्ती गांव के पटवारी शोभनाथ पांडे द्वारा केसीसी लोन दिलाने के एवज में रुपये की मांग की थी और इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. मामले के तूल पकड़ने के बाद अकलतरा एसडीएम विक्रांत अंचल ने पटवारी शोभनाथ पांडे को सस्पेंड कर दिया है.वीडियो में किसान से दुर्व्यवहार करते पटवारी दिखा था और पटवारी ने कहा था, ‘किसी के पास चल दे, बिना रुपये दिए उसका काम नहीं होगा’. निलंबन के बाद पटवारी शोभनाथ पांडे को अकलतरा तहसील में अटैच कर दिया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Surajpur Police Transfer : 8 TI, 2 SI और 1 ASI के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

अकलतरा एसडीएम विक्रांत अंचल ने कहा कि पटवारी के द्वारा रुपये की मांग करते वीडियो वायरल हुआ है, जिसके बाद संज्ञान लेकर निलंबन की कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!