JanjgirChampa News : अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन का दौर जारी, साहू समाज का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन का दौर जारी है. राजनीतिक दलों के साथ ही सामाजिक संगठनों की ओर से भी शक्ति प्रदर्शन शुरू हो गया है. अकलतरा में साहू समाज के द्वारा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें आगामी विस चुनाव में साहू समाज के नेताओं को प्रत्याशी बनाए जाने पर जोर दिया गया. सम्मेलन में साहू समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन कुमारी साहू, बिलासपुर जिलाध्यक्ष तिलक साहू, कोरबा जिलाध्यक्ष गिरिजा शंकर साहू मौजूद थे.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

आपको बता दें, पिछले 5 दिनों में जनता कांग्रेस छ्ग जे, भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन किया जा चुका है, अब सम्मेलन के बहाने साहू समाज ने शक्ति प्रदर्शन किया है और साहू समाज के नेताओं को प्रत्याशी बनाने की दिशा में ताकत दिखाई गई.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!