JanjgirChampa News : करंट से 2 युवकों की मौत का मामला, SP दफ्तर पहुंचे परिजन, संदेहास्पद मौत की जांच की मांग की, ज्ञापन में ये कहा…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के कटौद गांव में करंट से 2 युवकों की मौत के मामले में परिजन ने एसपी ऑफिस पहुंचकर जांच की मांग की है. परिजन का कहना है कि घटना के वक्त अन्य 4 युवक भी थे, जो भाग गए थे. घटना की संदेहास्पद स्थिति को देखते हुए परिजन ने जांच और कार्रवाई की मांग की है. मामले में पुलिस अधिकारी ने जांच की बात कही है.

 



दरअसल, कटौद गांव के कंजी नाला पुल के पास 2 सितम्बर को देवा यादव और रवि केंवट की करंट से मौत हो गई थी. मौके पर रॉड मिले थे. शुरुआती जांच में अवैध बिजली कनेक्शन लेकर पुल की रॉड को काटने की बात सामने आई थी और मौके पर लोहे की रॉड भी मिली थी.

इसे भी पढ़े -  CG News : डीएड-बीएड पाठ्यक्रम की रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए तृतीय ( अंतिम ) चरण के प्रवेश की सूचना... जानिए डिटेल...

इस दौरान अन्य 4 युवक भी साथ में थे, जो घटना के भाग गए थे और कटर मशीन को भी ले आए थे. मामले में परिजन ने एसपी ऑफिस पहुंचकर जांच की मांग की है और कहा है कि मौके पर मौजूद अन्य 4 युवाओं की वजह से घटना हुई है, इसलिए दोषियों पर कार्रवाई की जाए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Arrest : BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप चलाने वाला मास्टमाइंड गिरफ्तार, महाराष्ट्र से हुई गिरफ्तारी, 6 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी...

Related posts:

error: Content is protected !!