JanjgirChampa RoadBlock Arrest : सड़क पर शव को रखकर चक्काजाम करने एवं राजमार्ग पर आवागमन बाधित करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने सड़क पर शव को रखकर चक्काजाम करने एवं राजमार्ग पर आवागमन बाधित करने वाले 5 आरोपियों अशोक पटेल, अशोक साहू, धरमलाल पटेल, सूरेन्द्र साहू, रामकुमार साहू को गिरफ्तार किया है, वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है.



बिर्रा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दीपेश कुमार कहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 31 अगस्त को बिर्रा से सिलादेही गांव जाने के लिए निकला था, तभी बिर्रा पहुंचा हुआ था कि तालदेवरी गांव के एक व्यक्ति की एक्सीडेंट से मौत हो गई थी, जिसके शव को रखकर लोगों ने बिर्रा-केरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर आवागमन को बाधित किया था.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को छह महीने तक पोषक आहार की आपूर्ति के लिए कटिबद्ध व्हीएलसीटीपीपी

इस पर पुलिस ने 9 नामजद और अन्य 15 आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 147 और 341 के तहत जुर्म दर्ज किया था. इधर, पुलिस ने 5 आरोपी अशोक पटेल, अशोक साहू, धरम लाल पटेल, सूरेन्द्र साहू, रामकुमार साहू को गिरफ्तार कर किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

error: Content is protected !!