अयोध्या में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा कमल जैसा फौब्बारा, राम मंदिर के साथ इन बड़े प्रोजेक्ट्स पर हो रहा काम. पढ़िए..

अयोध्या में देश का सबसे शानदार फाउंटेन (फव्वारा) बनाया जाएगा. करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह फाउंटेन कमल के फूल के शक्ल में होगा. इस फाउंटेन से निकलने वाला पानी करीब 50 मीटर ऊपर तक जाएगा. यह भव्य फाउंटेन देश में अपनी तरह का एक अनूठा फाउंटेन होगा, जो स्टेट ऑफ आर्ट फैसिलिटी से लैश कमल के आकार का होगा.

 



 

 

 

हालांकि, राम मंदिर के उद्घाटन के वक्त यह फाउंटेन तैयार नहीं होगा क्योंकि अभी इस प्रपोजल पर काम किया जा रहा है. यूपी सरकार ने जमीन चिन्हित कर ली है लेकिन दुनिया की बड़ी एजेंसियों/कंपनियों को अभी बिड करना बाकी है. अयोध्या प्रशासन को उम्मीद है कि यह 1 से डेढ़ साल में बनकर तैयार होगा.

 

 

 

 

अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार के मुताबिक, यह फाउंटेन अपने आप में अनूठा होगा और दुनिया भर के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करेगा. इसकी दूरी मंदिर से करीब डेढ़ किलोमीटर होगी. डीएम के मुताबिक, इस भव्य फाउंटेन का प्रपोजल तय हो चुका है लेकिन अभी इसे कागजों से निकलकर जमीन पर उतरना है. जल्द ही इसके लिए बिडिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Dhamtari Police Transfer News : 1 SI, 3 ASI समेत 14 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने किया बड़ा फेरबदल...देखिए पूरी सूची...

 

 

 

गौरतलब है कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के साथ-साथ अयोध्या की आध्यात्मिक और व्यवस्थित छवि निर्माण की भी तैयारी है. इसके लिए कुछ मेगा प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं. अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार जिन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के बारे में बताते हैं उसमें से कुछ बेहद खास है…

 

 

 

फाउंटेन पार्क बनाने की योजना

 

अयोध्या के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के किनारे गुप्तार घाट से नए घाट के बीच एक फाउंटेन पार्क बनाने की योजना है. यह स्थान सरयू नदी से बेहद नजदीक है. कमल के आकार के इस फाउंटेन पार्क के फव्वारे से निकलने वाले पानी को वापस सरयू में डाल दिया जाएगा. यहां बड़ी संख्या में लोगों के बैठने की और अयोध्या की आध्यात्मिक छवि को महसूस करने की व्यवस्था होगी. हालांकि, यह परियोजना अभी तक कागज में ही है और इसके लिए बिडिंग भी नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि इस परियोजना को अमल में लाने को लेकर तेजी से विचार विमर्श हो रहा है.

 

 

इसे भी पढ़े -  Raigarh Arrest : केलो विहार में देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार, किराये के मकान में युवती से कराया जा रहा था देह व्यापार...

 

टेंपल म्यूजियम भी बनाने की तैयारी

 

श्री राम जन्मभूमि से लगभग 1 किलोमीटर की दूरी पर टेंपल म्यूजियम भी बनाने की तैयारी है. 20 से 25 एकड़ के बीच की भूमि चयनित की जा रही है. अयोध्या के डीएम नीतीश कुमार कहते हैं- इसके लिए तीन स्थानों पर जमीनों को देखा गया है. निर्माण एजेंसी के लोग शीघ्र ही इन तीनों जमीनों को देखेंगे और जो जमीन उपयुक्त होगी वहां पर टेंपल म्यूजियम बनाया जाएगा. यह टेंपल म्यूजियम नागर शैली समेत देशभर के के विख्यात मंदिरों की शैली पर आधारित होगा. इस संग्रहालय में विभिन्न शैली के मंदिरों से जुड़े पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा. जैसे- मंदिर की डिजाइन, विशिष्टता, वास्तुकला, निर्माण प्रक्रिया आदि को विभिन्न माध्यमों से समझने के लिए अलग-अलग दीर्घ बनाई जाएगी.

 

 

 

मल्टीलेयर पार्किंग

 

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जाएगी. इसी को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालु अपने वाहन से श्री राम मंदिर के करीब पहुंच सके इसके लिए तीन स्थानों पर मल्टी लेयर पार्किंग बनाई जा रही है. इसमें सबसे बड़ी मल्टीलेयर पार्किंग के लिए 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के बगल में एक बड़ी जमीन को चयनित किया गया है. जहां पर एक साथ लगभग 700 से अधिक गाड़ियां पार्क की जा सकेंगी. लखनऊ समेत अन्य स्थानों से आने वाले इन वाहनों को अयोध्या शहर में घुसे बिना 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के जरिए सीधे इस पार्किंग स्थल तक पहुंचाया जाएगा. जिसकी श्री राम मंदिर से दूरी महज 1 किलोमीटर होगी.

इसे भी पढ़े -  Rajnandgaon Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 ASI सहित 26 पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी किया ट्रांसफर लिस्ट...देखिए

Related posts:

error: Content is protected !!