Ram Mandir Ganesh Pandal: अयोध्या के राम मंदिर की थीम पर यहां बना गणेश पंडाल, लोगों को अपनी ओर कर रहा आकर्षित

Ram Mandir Ganesh Pandal: देशभर में गणेश चतुर्थी का धमाल जारी है। हर जगह भक्तों की भीड़ एकत्रित हो रही है और भक्त विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चना करते नजर आ रहे हैं। देश में अलग-अलग जगहों पर गणेश पंडाल बना है। सब अलग थीम पर बने हुए पंडाल है। हर साल की तरह इस साल भी अलग जगहों पर भव्य मूर्तियां और पंडालों की स्थापना की गई है। इसमें से एक गुजरात के सूरत के भटलाई गांव में बना पंडाल चर्चा में है।



सूरत के भटलाई गांव में अयोध्या के राम मंदिर की थीम पर गणेश पंडाल बनाया गया है। दूर-दूर से लोग इस पंडाल में बप्पा के दर्शन और अयोध्या की झलक देखने पहुंच रहे हैं। इन्हें देखने के बाद कोई भी निश्चित रूप से मंत्रमुग्ध हो सकता है और कह सकता है कि इनमें इस्तेमाल की गई रचनात्मकता अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर है।

इसे भी पढ़े -  यूपीएससी ने IAS, IFS और IPS के लिए मल्टीपल अटेम्प्ट की आजादी पर लगाई रोक, पद से देना पड़ सकता है इस्तीफा

बता दें कि इस वर्ष भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 19 सितंबर 2023 को शुरू हुआ है। उदया तिथि के अनुसार, दस दिन चलने वाला यह उत्सव 28 सितंबर गुरुवार को अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त होगा। गणेश पंडाल की बात की जाए तो शहर में सभी ने काफी श्रद्धा भाव से अनोखे पंडाल बना गणेश प्रतिमा स्थापित की है। सभी को कई तरह के गणेश पंडाल देखने को मिल रहे है।

इसे भी पढ़े -  एक साल में 22 लाख शिकायतें और 2 साल में हुईं दो गुनी... पढ़िए डिजिटल फ्रॉड के चौंकाने वाले आंकड़े

error: Content is protected !!