Sakti Accident : बाइक सवार दो नाबालिग अनियंत्रित होकर गिरे, दोनों को आई है गंभीर चोट, एम्बुलेंस की मदद से ले जाया गया CHC सक्ती, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में किया गया रेफर

सक्ती. सक्ती के कसेरपारा में बाइक सवार दो नाबालिग अनियंत्रित होकर गिर गए, जिससे दोनों को गंभीर चोट आई है. जिसे एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी सक्ती ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद एक को रायगढ़ तो दूसरे को बिलासपुर रेफर किया गया है. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्षीय रौनन अग्रवाल और 16 वर्षीय भूपेश श्रीवास बाइक में सवार होकर जा रहे थे. तभी कसेरपारा में अनियंत्रित होकर दोनों गिर गए. इसके बाद दोनों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी सक्ती ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रौनक अग्रवाल को रायगढ़ और भूपेश श्रीवास को बिलासपुर रेफर कर दिया है. वही दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Sheorinarayan Big News : नाव और मोटर बोट को नगर पंचायत द्वारा सील करने का विरोध, 2 दिन से अनशन जारी, कल समर्थन देने पहुंची थी पामगढ़ विधायक...

error: Content is protected !!