Sakti Arrest : शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका को भगाकर दुष्कर्म करने का मामला, आरोपी नाबालिग लड़का गिरफ्तार, भेजा गया बाल सम्प्रेक्षण गृह, नाबालिग बालिका को नगरदा पुलिस ने यहां से किया दस्तयाब… पूरी खबर पढ़िए…

सक्ती. नगरदा पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर भगाकर उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है और उसे बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया है. पुलिस ने नाबालिग बालिका को पंजाब से दस्तयाब किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नगरदा थाना क्षेत्र के शख्स ने थाने में उसकी नाबालिग भतीजी को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण करके ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : ACB ने रिश्वत लेते महिला प्राचार्य को पकड़ा था, जेल में होने के बाद अब सस्पेंड, शिक्षा विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया...

रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 363 के तहत जुर्म दर्ज किया था और मामले की जांच में जुटी हुई थी. विवेचना के दौरान नाबालिग बालिका की पंजाब में होने की सूचना प्राप्त हुई.

इसके बाद पुलिस की टीम पंजाब के लिए रवाना हुई और नाबालिग बालिका को दस्तयाब किया. पूछताछ के दौरान नैला चौकी क्षेत्र के नाबालिग लड़के द्वारा बहला-फुसलाकर कर भगाकर दुष्कर्म करने और मारपीट करने की बात सामने आई. इसके बाद मामले में पुलिस ने धारा 376, 366, 506, 323 भी जोड़ी. इसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़के को गिरफ्तार किया है और उसे बाल सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Big News : शराब पीने के बाद पार्षद और निजी क्लीनिक के संचालक की मौत, 4 लोग पी रहे थे शराब, बचे अन्य 2 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ...

Related posts:

error: Content is protected !!