Sakti News : गणेश उत्सव पर्व पर विसर्जन के एक दिन पूर्व घिवरा गांव में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, 5 विजेता को उचित पुरस्कार और 20 प्रतिभागियों को दिया गया सांत्वना पुरस्कार

सक्ती. जैजैपुर ब्लॉक के घिवरा गांव में गणेश उत्सव समिति के द्वारा गणेश पंडाल के समक्ष रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें गांव के बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गणेश पंडाल के पास रंगोली बना कर अपनी प्रस्तुति दी. यहां 5 विजेता को उचित पुरस्कार और 20 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार का वितरण किया गया.

 



गणेश उत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश विसर्जन के एक दिन पूर्व लोगों के उत्साह बढ़ाने के लिए गणेश पंडाल के समक्ष रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. गांव में ऐसे छोटे-छोटे आयोजन से लोगों के अंदर छिपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहा कश्यप, द्वितीय स्थान दीपा श्रीवास, तृतीय स्थान प्रीति कश्यप, चतुर्थ स्थान हिमांशी कश्यप, पंचम स्थान स्वाति कश्यप ने प्राप्त किया. साथ शेष बचे 20 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार का वितरण किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

इस दौरान रामेश्वर कश्यप, श्याम साहू, भागवत कश्यप, भूपेंद्र कश्यप, रवि कश्यप, श्रवण कश्यप, मयंक, पिंटू, गुलशन, जयेश, गणेश उत्सव समिति के सदस्य समेत ग्रामीण काफी संख्या में उपस्थित थे.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!