एक ही तस्वीर में देखिए संसद के सुरक्षाकर्मियों की नई और पुरानी यूनिफॉर्म..

नए संसद भवन का उद्घाटन हो गया है। संसद का विशेष सत्र चल रहा है और नई संसद में आज से कार्यवाही शुरू हो गई है। ऐसे में नए संसद भवन में सबकुछ बदला-बदला सा नजर आ रहा है। कर्मचारियों से लेकर सुरक्षाकर्मियों की यूनिफॉर्म भी बदल गई है। ये ड्रेस पुराने से बिल्कुल अलग हो गई है। सुरक्षाकर्मियों की पहले और अब की यूनिफॉर्म में कितना बदलाव हुआ है इसकी एक तस्वीर सामने आई है। सुरक्षाकर्मियों का ड्रेस कोड कितना बदल गया है इसे एक ही तस्वीर में देखा जा सकता है।

 



 

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

 

 

 

सुरक्षा कर्मचारियों का ड्रेस कोड

अभी तक सुरक्षा में लगे कर्मचारी नीले या काले रंग के सफारी सूट पहनते थे, लेकिन अब उनकी यूनिफॉर्म बदल दी गई है। सुरक्षाकर्मी अब मिलिट्री की तरह कैमोफ्लेज ड्रेस में नजर आएंगे। इस ड्रेस के भी दो अलग-अलग शेड हैं। वहीं, सचिवालय के कर्मचारी पहले बंद गले का सूट पहनते थे, लेकिन अब उन्हें कमल के फूल वाली शर्ट, खाकी पैंट और नेहरू जैकेट दी जाएगी। ये ड्रेस टेबल ऑफिस, संसदीय रिपोर्टिंग टीम और नोटिस ऑफिस के कर्मचारी पहनेंगे।

 

 

 

 

मार्शल की पोशाक भी बदली

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

इसके अलावा दोनों सदनों के मार्शल की पोशाक भी बदली गई है। पहले इन मार्शल के सिर पर पगड़ी होती थी, लेकिन अब ये मार्शल मणिपुरी पगड़ी पहनेंगे। इसी तरह संसद भवन की महिला कर्मचारियों के ड्रेस और साड़ी में भी बदलाव किया गया है। खास बात ये है कि इस ड्रेस को अलग-अलग मौसम के हिसाब से बनवाया गया है। गर्मी के लिए अलग ड्रेस होगी और सर्दी में इसमें कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!