Sakti Big News : मालखरौदा में भाजपा का नवमतदाता युवा सम्मेलन समारोह आयोजित, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने ‘धान’ के मुद्दे पर दिया बड़ा बयान, सम्मेलन में छ्ग के सुपर स्टार पद्मश्री अनुज शर्मा समेत वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

सक्ती. सक्ती जिले के मालखरौदा में नवमतदाता युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया और नवमतदाताओें को संबोधित किया गया. इस दौरान भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, छ्ग के सुपर स्टार पद्मश्री अनुज शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा, जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोकेश साहू, सक्ती के पूर्व विधायक खिलावन साहू, बीजेपी नेत्री संयोगिता सिंह जूदेव मौजूद रही.

 



यहां कांग्रेस सरकार के द्वारा 5 साल के भीतर 36 सौ में धान खरीदी करने की बात पर भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि धान के 22 सौ रूपये केंद्र सरकार देती है. कांग्रेस 6 सौ रूपये देती है और उसका गुणगान कांग्रेस करती है. वह कांग्रेस सरकार, जिसने रकबा काटा हो, खाद के नाम पर किसानों को मिट्टी दिया हो. कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ विश्वासघात किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल के श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित, सांसद कमलेश जांगड़े हुई शामिल..

उन्होंने यह भी कहा कि चंद्रपुर विधानसभा के नवमतदाता सम्मेलन में उमड़ी युवाओं की भीड़ से स्पष्ट है, छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की आवाज बुलंद हो चुकी है. कांग्रेस ने किसानों को ठगने का काम करने के साथ ही गाय के गोबर में घोटाला किया है और गंगा जल का भी अपमान किया है. प्रदेश की जनता, कांग्रेस की सरकार को सत्ता से बे-दखल करेगी.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!