Sakti Big News : नहाने के दौरान 2 युवक डूबे नाला में, सूचना के बाद मौके पर पहुंची मालखरौदा पुलिस, दोनों युवकों की जा रही है खोजबीन, पास के क्रेशर में कार्यरत थे दोनों युवक, गोताखोरों की बुलाई गई है टीम, लोगों की लगी हुई है भीड़

सक्ती. मालखरौदा थाना क्षेत्र के कनईडीह-नगझर नाला में नहाने के दौरान दो युवक नाला के पानी में डूब गए हैं. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची हुई है और युवकों की खोजबीन की जा रही है. दोनों युवक पास के क्रेशर में कार्यरत थे. युवकों की खोजबीन के लिए गोताखोरों की टीम बुलाई गई है और मौके पर लोगों की भीड़ लगी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के रहने वाले युवक आलम खान और ईरफान खान पास के क्रेशर में कार्यरत थे. दोनों युवक कनईडीह-नगझर के बगान नाला में नहाने गए हुए थे. नहाने के दौरान दोनों युवक पानी में डूब गए हैं. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची हुई है और खोजबीन की जा रही है. साथ ही, गोताखोरों की टीम को बुलाई गई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big News : सड़क किनारे गड्ढे में शव मिलने का मामला, पहचान होने पर दफन शव को बाहर निकलवाया गया, जांच में जुटी बलौदा पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!