Sakti Big Update : लाखों के कैश के साथ Viral Video में चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव के दिखने का मामला, विधायक ने थाना में दर्ज कराई शिकायत और ये कहा….

सक्ती. चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने लाखों के कैश के साथ वायरल वीडियो के मामले की शिकायत मालखरौदा थाना में दर्ज कराई है और जांच की मांग की है. विधायक रामकुमार यादव का कहना है कि वे गरीब विधायक हैं और सामने में चुनाव हैं, इसलिए उन्हें बदनाम करने के लिए साजिश रची गई है. इधर, इस वायरल वीडियो की वजह से छ्ग की सियासत में 2 दिनों से खलबली मची हुई है. अब देखना होगा कि पुलिस, इस मसले पर किन बिंदुओं पर जांच करती है और जांच में क्या खुलासा होता है ?



इसे भी पढ़े -  CG Big News : छग के 4 जिलों के SP जाएंगे ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद... इन 4 जिलों में इन अफसरों को मिली SP की जिम्मेदारी, देखिए सूची...

दरअसल, कल रविवार को उस वक्त छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई, जब पूर्व आईएएस एवं बीजेपी के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया में वीडियो को पोस्ट कर कांग्रेस सरकार और चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव पर निशाना साधा था. ओपी चौधरी ने पोस्ट में बताया था कि वायरल वीडियो में लाखों के कैश के साथ चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव दिख रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : SP विजय पांडेय जाएंगे ट्रेनिंग में हैदराबाद, ...राज्य पुलिस सेवा की इस महिला ऑफिसर को मिली SP की जिम्मेदारी, DGP ने जारी किया आदेश... देखिए आदेश...

इस मामले में सियासत के बाद आज चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने मालखरौदा थाना में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से जांच की मांग की है.

error: Content is protected !!