Sakti Rape Arrest : शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का मामला, आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, मालखरौदा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. स्कूल से वापस घर जाने के दौरान नाबालिग बालिका को आरोपी युवक भगाकर ले गया था.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मालखरौदा थाना क्षेत्र के शख्स ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 31 अगस्त को उसकी नाबालिग बालिका स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी. शाम 5 बजे तक वापस नहीं आई, तब परिजन द्वारा नाबालिग बालिका की पतासाजी की गई. तब नाबालिग बालिका के चाचा ने बताया कि कटारी गांव के युवक गोविंद केंवट, नाबालिग बालिका को भागकर ले गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident Death : वाहन ने बाइक सवार शख्स को कुचला, मौके पर ही हुई मौत, पुलिस कर रही जांच...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366, 376, एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत जुर्म दर्ज किया था.

इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक गोविंद केंवट को पकड़ा और पूछताछ में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने की बात सामने आई. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : मुलमुला क्षेत्र में बकरा-बकरी चोर सक्रिय, क्षेत्र में आए 2 मामले, पुलिस ने आवेदन लेकर औपचारिकता पूरी की, दर्ज नहीं हुई है चोरी की FIR, पुलिसिंग पर उठे सवाल ?, पहले की कई चोरियों का खुलासा नहीं कर सकी है मुलमुला पुलिस... SDOP ने कहा...

error: Content is protected !!