WhatsApp पर PM मोदी से करना चाहते हैं चैट, रिप्लाई नहीं, कर सकते हैं रिएक्ट; जानिए क्या है दोनों में अंतर

नई दिल्ली. मेटा के पॉपुलर ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल आम ही नहीं, खास लोग भी करते हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अब वॉट्सऐप पर आ गए हैं, ऐसे में हर दूसरा वॉट्सऐप यूजर पीएम मोदी के साथ जुड़ना चाहता है। अगर आप भी वॉट्सऐप यूजर हैं तो पीएम मोदी से जुड़ सकते हैं। उनके भेजे मैसेज और मीडिया फाइल्स पर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।

 



PM मोदी से वॉट्सऐप पर कैसे करें बात

दरअसल, मोदी वॉट्सऐप पर चैनल के जरिेए आए हैं। वॉट्सऐप चैनल के साथ यूजर उनसे जुड़ सकते हैं यानी उन्हें फॉलो कर सकते हैं। पीएम मोदी वॉट्सऐप पर तो आ गए हैं, लेकिन उन्हें वॉट्सऐप के जरिए रिप्लाई नहीं कर सकते हैं। हालांकि, वॉट्सऐप यूजर उनके भेजे मैसेज पर रिएक्ट जरूर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

WhatsApp Reply और React में क्या है अंतर
वॉट्सऐप रिप्लाई और रिएक्ट दोनों एक-दूसरे से अलग हैं। वॉट्सऐप रिप्लाई का मतलब है कि यूजर अपने कॉन्टेक्ट को मैसेज टाइपिंग और इमोजी भेज कर मैसेज भेज सकता है।

वहीं, वॉट्सऐप रिप्लाई से अलग रिएक्ट में मैसेज टाइपिंग नहीं कर सकते हैं। यूजर वॉट्सऐप रिएक्ट के जरिए किसी इमोजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, वॉट्सऐप रिएक्शन पर दूसरे लोगों के रिएक्शन को भी देखा जा सकता है। वॉट्सऐप रिएक्शन के जरिए पीएम मोदी को हार्ट भेजने से लेकर फ्लैग भेजने का काम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : तंबूरा थामे कपालिक शैली में गूंजी पंडवानी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले ने मोहा मन, महाभारत के प्रसंगों के गायन से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति से कराया परिचित

मोदी से ऐसे करें WhatsApp Chatting
पीएम मोदी से चैटिंग के लिए सबसे पहले वॉट्सऐप ओपन करना होगा।
अब Updates Tab पर आना होगा।
चैनल्स के + आइकन पर क्लिक करना होगा।
Find Channel पर किल्क कर सर्च आइकन पर क्लिक करना होगा।
अब Narendra Modi सर्च करना होगा।
चैनल ओपन होने पर Follow पर क्लिक करना होगा।
अब शेयर किए कंटेंट पर लॉन्ग प्रेस कर किसी एक रिएक्शन पर टैप कर भेजना होगा।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!