जब इस एक्टर ने की पर्दे पर ‘महानायक’ बनने की जुर्रत, चारों खाने हो गया चित्त, BO पर ढेर हो गई थी 60 करोड़ी मूवी

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण कमाल के एक्टर हैं. उनकी अदाकारी के लोग मुरीद हैं. ऐसा कहा जा सकता है कि साउथ सिनेमा में उनकी तूती बोलती है. उनकी लगभग हर मूवी बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करती है, लेकिन आज से ठीक 10 साल पहले राम चरण को अपने एक गलत फैसले के चलते बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खानी पड़ी थी. मेकर्स को भी तगड़ा नुकसान हुआ था. आइये आज हम आपको राम चरण की उस फिल्म का नाम बताते हैं.

 



राम चरण ने साल 2013 में बॉलीवुड में अपनी दमदार एंट्री मारी थी. मूवी का नाम है ‘जंजीर’. जी हां! ये उसी ‘जंजीर’ का रीमेक है, जिसने अमिताभ बच्चन को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था, लेकिन राम चरण को क्या पता था कि सिल्वर स्क्रीन पर महानायक के किरदार को दोबारा दोहराना महंगा पड़ सकता है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

फिल्म ‘जंजीर’ में राम चरण ने अमिताभ बच्चन वाला पुलिस ऑफिसर विजय का रोल निभाया था. वहीं, प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी जोड़ी बनी थी, लेकिन लोगों को फिल्म पसंद नहीं आई और बॉक्स ऑफिस पर ये पहले ही दिन धड़ाम हो गई. फिल्म के पिटने से मेकर्स को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा था.

राम चरण और प्रियंका चोपड़ा की मूवी ‘जंजीर’ को मेकर्स ने भारी-भरकम बजट में तैयार किया था. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, इस फिल्म को बनाने में 60 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई तो दूर की बात है, फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई थी.

इस फिल्म ने दुनियाभर में सिर्फ 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो लागत का भी आधा नहीं है. अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म संजय दत्त, प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी, माही गिल, दयाशंकर पांडे और अन्य कई सितारों ने अहम किरदार निभाया था. संजय दत्त दिगग्ज एक्टर प्राण के शेर खान वाले किरदार में नजर आए थे. मूवी के पिटने के बाद राम चरण ने दोबारा हिंदी सिनेमा में अपना हाथ नहीं आजमाया. हालांकि, वह हाल ही में सलमान खान की रिलीज हुई मूवी ‘किसी का भाई किसी की जान’ में कैमियो करते हुए दिखे थे.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

बताते चलें कि राम चरण बहुत जल्द ‘गेम चेंजर’ फिल्म में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी दिखेगी. ये एक-एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका कुछ समय पहले ऐलान किया गया था. मशहूर डायरेक्टर एस शंकर के निर्देशन में बनी रही ये मूवी अगले साल 2024 के अप्रैल महीने में दस्तक दे सकती है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!