क्या WhatsApp मे मिलेंगे In-App Ads? जानिए क्या है इसके पीछे की वजह, मेटा ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली. वॉट्सऐप ने बीते कुछ हफ्तों में कई फीचर्स पेश किए है, जिसमें चैनल्स और वीडियो कॉल अवतार फीचर शामिल किए है। ऐसी ही एक और जानकारी सामने आई है कि मैसेजिंग ऐप इन-ऐप ऐड्स की तैयारी में है। हालांकि इस तरह कि किसी भी रिपोर्ट का मेटा ने कोई समर्थन नहीं किया है।

बता दें कि रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मेटा का इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म इन-ऐप ऐड्स को दिखाने की संभावनाएं तलाश रहा है। बता दें कि कंपनी अपनी मैसेजिंग ऐप को मॉनिटाइज करने के लिए यह कदम उठा रही है। बता दें कि यह कदम काफी चर्चा में रहा है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

कंपनी में छिड़ी बड़ी बहस

मेटा की टीम्स इस बात पर चर्चा कर रही हैं कि वॉट्सऐप चैट स्क्रीन पर कॉन्टेक्ट के साथ कॉन्वर्शेसन के बीच ऐड्स को दिखाई देगा, फिलहाल इसपर कोई आखिरी फैसला नहीं दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि वॉट्सऐप पर ऐड लाना कंपनी के बीच एक बड़ी बहस का मुद्दा बनी है।

सब्सक्रिप्शन प्लान पर काम कर रही कंपनी
यह भी जानकारी मिली है कि कंपनी एक सब्सक्रिप्शन मॉडल पर चर्चा काम कर रही थी, यूजर्स को ऐड फ्री बेनिफिट्स दे सकती है। बता दें कि मेटा ने इस बात से इंकार कर दिया है। कंपनी ने कहा कि हम अपनी कंपनी में किसी के साथ हुई हर बातचीत का हिसाब नहीं दे सकते, लेकिन हम इसका टेस्टिंग नहीं कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

वॉट्सऐप चैट से होती है कमाई
इससे पहले भी ऐसी खबरे सामने आई है कि वाट्सऐप अपने कंस्टमर्स से फायदा उठाना चाहती है। यह पहली बार नहीं है जब किसी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कंपनी वॉट्सऐप से कमाई करना चाह रही है। इस महीने की शुरुआत में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मेटा वॉट्सऐप को अपने मुनाफे के लिए इस्तेमाल करना चाहती है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय, श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं श्री ऋषभ इंस्टीट्यूट बनाहिल में देशभक्ति और उल्लास के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

Related posts:

error: Content is protected !!