World Cup 2023: ICC ने वर्ल्ड कप के लिए किया प्राइज मनी का एलान, जीतने वाली टीम को मिलेंगे इतने करोड़, जानें

नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज आने वाले अक्टूबर महीने की 5 तारीख शुरू हो जाएगा, जिसको लेकर अब ICC ने प्राइज मनी का भी एलान कर दिया गया है। बता दें कि जो भी टीम इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीतेगी उस जीतने वाली टीम को 4 मिलियन अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि मिलेगी। तो वहीं जो टीम ये मुकाबला हारेगी उस टीम को 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर मिलेंगे ।



इसे भी पढ़े -  NZ W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कीवी टीम का एलान, 22 साल की इस स्टार खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

अगर मौजूदा वक्त के हिसाब से जोड़ा जाए तो भारतीय रूपए में वर्ल्ड कप चैंपियन टीम को तकरीबन 33 करोड़ 18 लाख रूपए मिलेंगे जबकि फाइनल में हारने वाली टीम को तकरीबन 16 करोड़ 58 लाख रूपए बतौर प्राइज मनी मिलेगी। वर्ल्ड कप के एक ग्रुप मैच जीतने पर 41 हजार डॉलर मिलेंगे। जबकि ग्रुप स्टेज के बाद बाहर होने वाली टीम को 1 लाख डॉलर मिलेंगे।

इसे भी पढ़े -  क्या Jasprit Bumrah हैं इंजर्ड? IPL 2026 से पहले Mumbai Indians की बढ़ी चिंता

error: Content is protected !!