World Cup Countdown: रोहित ने जड़े हैं एक विश्व कप में सर्वाधिक शतक, सचिन का तोड़ा था रिकॉर्ड

नई दिल्ली. भारतीय टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा ने छह जुलाई, 2019 को इतिहास रच दिया था। श्रीलंका के विरुद्ध शतक जड़कर उन्होंने एक सत्र में सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया था।



रोहित एक विश्व कप में सर्वाधिक पांच शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इस शतक के साथ ही उन्होंने विश्व कप में सर्वाधिक छह शतक जड़ने के सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड की भी बराबरी कर ली थी। वह इस वैश्विक टूर्नामेंट में शीर्ष स्कोर भी रहे थे।

इसे भी पढ़े -  CG Death Case in Jail: जेलों में 4 सालों में इतने कैदियों की मौत! मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव और जेल डीजी से इन बिंदुओं पर मांगा जवाब

सचिन के बाद 600 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय
महानतम पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बाद एक विश्व कप में 600 रन बनाने वाले खिलाड़ियों में रोहित शर्मा तीसरे खिलाड़ी और दूसरे भारतीय हैं। सचिन ने 2003 सत्र में सर्वाधिक 673 रन बनाए थे। उनके बाद पूर्व आस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हैडन हैं, जिनके नाम 2007 विश्व कप में 659 रन बनाने का रिकार्ड है। वहीं, रोहित शर्मा ने 648 रन बनाकर 2019 विश्व कप में अद्भुत फार्म दिखाई थी

संगाकारा को पछाड़कर रोहित ने बनाया था रिकार्ड
श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा को पछाड़कर ही रोहित शर्मा ने एक सत्र में सर्वाधिक शतक जड़ने का रिकार्ड अपने नाम किया था। 2015 विश्व कप में संगाकारा ने चार शतक जड़े थे। उन्होंने बांग्लादेश, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और स्काटलैंड के विरुद्ध लगातार चार मैचों में ये शतक लगाए थे।

इसे भी पढ़े -  IPL 2026 से पहले BCCI सख्त, कैच के नियमों को लेकर कप्तानों को दी चेतावनी

error: Content is protected !!