साउथ के 5 टॉप एक्टर्स, जिनके नाम है सबसे ज्यादा हिट मूवीज देने का रिकॉर्ड, लिस्ट में नहीं प्रभास-यश

नई दिल्ली: दर्शकों को जहां यश (Yash) की ‘केजीएफ 3’ की रिलीज का इंतजार है, वहीं प्रभास (Prabhas) पिछली कुछ फ्लॉप के बाद ‘सालार’ से धमाकेदार वापसी को छटपटा रहे हैं. दोनों सितारों की कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही हैं, लेकिन जब सबसे ज्यादा हिट मूवीज देने की बात आती है, तो वे साउथ सिनेमा के इन 5 स्टार्स से पीछे हैं.

 



अल्लू अर्जुन अब तक लगभग 25 फिल्मों में काम कर चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से लगभग 19 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हैं. वे अगली बार ‘पुष्पा’ की सीक्वल ‘पुष्पा 2’ में नजर आएंगे. वे बतौर लीड एक्टर पहली बार 2003 की फिल्म ‘गंगोत्री’ में नजर आए थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

सूर्या साउथ सिनेमा के टॉप एक्टर हैं. खबरों की मानें, तो वे लगभग 40 फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें लगभग 26 फिल्में हिट रही हैं. आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार, वे अगली बार ‘Vaadivaasal’ और ‘Kanguv’ में नजर आएंगे.

थालापति विजय साउथ सिनेमा के सबसे लोकप्रिय सितारे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वे लगभग 65 फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं, जिनमें से लगभग 36 फिल्में बॉक्स ऑफिस धमाका करने में कामयाब रहीं. एक्टर की पिछली रिलीज ‘मास्टर’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.

कमल हासन भारतीय सिनेमा के लीजेंड हैं, जिन्होंने साउथ के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुपरस्टार अब तक 200 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं, जिनमें से लगभग 98 फिल्में बेहद सफल रही हैं. वे आगे प्रभास स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आएंगे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

रजनीकांत हिट फिल्में देने के मामले में किसी अन्य साउथ एक्टर से काफी आगे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने लगभग 168 फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है, जिनमें से करीब 120 फिल्में कामयाब रही हैं. उनकी पिछली फिल्म ‘जेलर’ सुपरहिट रही. वे आगे ‘Thalaivar 171’ में अपना दम दिखाते नजर आएंगे.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!