The Kerala Story के बाद अब ‘बस्तर’ की बारी, नक्सलियों पर आधारित अदा शर्मा की अपकमिंग फिल्म

नई दिल्ली. बी टाउन एक्ट्रेस अदा शर्मा के करियर की सबसे सफल फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को भला कौन भूल सकता है। डायरेक्टर सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी द केरल स्टोरी (The Kerala Story) इस साल की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार है।

 



ऐसे में अब ‘द केरल स्टोरी’ की सफलता के बाद निर्माता विपुल अमृतलाल शाह, अदा शर्मा और निर्देशक सुदीप्तो सेन की तिकड़ी जोरदार वापसी करने के लिए तैयार है। ये तीनों आने वाले समय में फिल्म ‘बस्तर-द नक्सल स्टोरी’ लेकर आएंगे। इस बीच ‘बस्तर’ (Bastar) फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

बस्तर’ में दिखेंगी अदा शर्मा
‘द केरल स्टोरी’ की अपार सफलता ने एक्ट्रेस अदा शर्मा के करियर को एक नई उड़ान दी है। फैंस अदा को आने वाले समय में कई फिल्मों में देखना चाहते हैं। इस बीच अदा शर्मा की अपकमिंग फिल्म ‘बस्तर’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

अदा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बस्तर’ को लेकर अहम जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की है। इस पोस्ट के मुताबिक ‘द केरल स्टोरी की टीम डायरेक्टर सुदीप्तो सेन, निर्माता विपुल शाह और एक्ट्रेस अदा शर्मा की तिकड़ी आने वाले समय में फिल्म बस्तर में नजर आएगी।

छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र और नकस्लियों की अनोखी कहानी को इस मूवी में दिखाया जाएगा। गुरुवार से मूवी बस्तर की शूटिंग का आंरभ हो गया है।” तरण ने कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें अदा, सुदीप्तो और विपुल ‘बस्तर’ मूवी का क्लैप बोर्ड हाथ में लिए दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत, तालाब में नहाने के लिए गया था बुजुर्ग, बलौदा पुलिस कर रही जांच

बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी’ ने मचाई धूम
मई 2023 के महीने में रिलीज हुई अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने 242 करोड़ का बंपर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया और ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

इस साल की सबसे सफल फिल्मों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें ‘द केरल स्टोरी’ का नाम भी शामिल है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!