जवान, ड्रीम गर्ल 2 और गदर 2 के शोर में साउथ की इस फिल्म ने की थी धमाकेदार ओपनिंग, लेकिन 11 दिन में हुई ढेर, अब OTT पर मचा रही धूम

नई दिल्ली: 11 अगस्त को सनी देओल की गदर 2, 25 अगस्त को आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 और 7 सितंबर को शाहरुख खान की जवान रिलीज हुई थी. इन सबके बीच एक साउथ की फिल्म रोमांटिक ड्रामा फिल्म 1 सितंबर को रिलीज हुई थी, जिसमें साउथ के दो सुपरस्टार नजर आए थे. वहीं इसकी ओपनिंग भी हैरान कर देने वाली थी. लेकिन हैरानी वाली बात तब हुई जब केवल 11 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म ढेर हो गई. लेकिन अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रैंडिग फिल्मों की लिस्ट में यह फिल्म शामिल हो गई है और धूम मचा रही है.

 



यह फिल्म और कोई नहीं विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु की कुशी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 15 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की थी. इसके बाद फिल्म का कलेक्शन घटता चला गया. और आखिर में फिल्म ने भारत में केवल 44.5 करोड़ की कमाई की, जिसमें तेलुगू भाषा का 41.05 करोड़ और तमिल भाषा में 3.45 करोड़ की कमाई की थी. जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 76 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि फिल्म का बजट 100 करोड़ था, जिसके चलते यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

सिनेमाघरों में कुशी भले ही ध्यान नहीं खींच पाई हो लेकिन ओटीटी पर विजय देवरकोंडा और समांथा रुथ प्रभु की फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है. हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में कुशी पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर है. वहीं फिल्म के गानों को भी सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

बता दें, साल 2019 के बाद से विजय देवरकोंडा की एक भी फिल्म हिट नहीं हुई है. लेकिन जब कुशी रिलीज हुई तो ओपनिंग देखकर इसे हिट माना गया. लेकिन कुछ ही दिनों में यह फ्लॉप साबित हुई. जबकि समांथा रुथ प्रभु की शाकुंतलम भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

Related posts:

error: Content is protected !!