KBC 15 में अमिताभ बच्चन ने 25 लाख के लिए पूछा इतिहास का बेहद कठिन सवाल, क्या आपको पता है इसका जवाब?

नई दिल्ली: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 15वां सीजन चल रहा है। शो में कई कंटेस्टेंट शानदार तरीके से प्रदर्शन करते हुए बड़ी धनराशि जीत रहे हैं। अभी तक शो को एक करोड़ रुपये की धनराशि अपने नाम करने वाला दो कंटेस्टेंट मिला चुके हैं। इस लिस्ट में जसकरन और जसनिल का नाम शामिल है। बुधवार को अमिताभ बच्चन ने अंबाला, हरियाणा से आए कंटेस्टेंट जीतेंद्र कुमार के साथ मजेदार गेम खेला। सीनियर अकाउंटेंट के पद पर नौकरी करने वाले जीतेंद्र 1 करोड़ के नजदीक तक पहुंच गए।

 



 

 

 

 

12 लाख 50 हजार का सवाल

1799 में सेरिंगपट्टनम की घेराबंदी के बाद, ब्रिटिश सैनिकों को एक पदक दिया गया था जिसमें एक शेर किस जानवर को रौंद रहा था?

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : 19 नायब तहसीलदारों का तहसीलदार के पद पर प्रमोशन, किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची...

 

 

 

ऑप्शन्स

 

A. घोड़ा

 

B. बाघ

C. बारहसिंगा

D. हाथी

 

सही जवाब- B. बाघ

 

 

 

ये सवाल जीतेंद्र कुमार को शायद खेल से बाहर का रास्ता दिखा देता, क्योंकि उन्हें ऑप्शन C ही सही लग रहा था। लेकिन जीतेंद्र ने ऐन मौके पर ऑडियंस पोल लाइफ लाइन ली। जब जनता ने B को बहुमत दिया तो जीतेंद्र ने भी जनता से साथ जाना चुना और वह 12 लाख 50 हजार जीत गए।

 

 

 

 

25 लाख का सवाल

इसे भी पढ़े -  CG Big Transfer News : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 125 राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का हुआ ट्रांसफर, छग के कई जिलों के अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर बदले गए...देखिए पूरी सूची...

 

इतिहास के सबसे बड़े पुस्तकालयों में से एक, प्रसिद्ध ‘हाउस ऑफ विजडम’ किस शहर में था, जिसे 1258 में मंगोलों ने नष्ट कर दिया था?

 

 

 

ऑप्शन्स

 

A. इस्तानबुल

B. यरुशलेम

C. बगदाद

D. समरकंद

 

सही जवाब- C. बगदाद

 

 

 

इस सवाल का सही जवाब न सूझने पर जीतेंद्र ने वीडियो कॉल वाली लाइफ लाइन चुनी, लेकिन उनके दोस्त भी जवाब नहीं दे सके। इसके बाद जीतेंद्र ने गेम छोड़ने का फैसला किया। लेकिन नियम के अनुसार जब जीतेंद्र ने एक ऑप्शन चुना तो वह इस्तानबुल था, जो गलत जवाब था।

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : आबकारी विभाग के उप निरीक्षकों का हुआ तबादला, जारी हुई सूची...देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!