चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: चुनाव से पहले 5 राज्यों के 25 कलेक्टर, एसपी और अफसरों को हटाया, इस राज्य के 15 एसपी को हटाया..

रायपुर/नयी दिल्ली: 5 राज्यों में चुनाव को लेकर चुनाव आयोग बेहद सख्त है। चुनाव के मद्देनजर इलेक्शन कमीशन ने कई बड़े अधिकारियों का तबादला किया है। छत्तीसगढ़ में दो कलेक्टर, और तीन एसपी व 2 ASP सहित कुल 7 अफसरों को हटाया गया है, तो वहीं चुनाव होने वाले पांच राज्यों में 25 एसपी, 9 कलेक्टर, चार सचिवों और विशेष सचिवों सहित कई शीर्ष पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले के आदेश दिए गए। तेलंगाना में चार कलेक्टर और 13 SP को बदला गया है। वहीं मध्यप्रदेश में भी दो कलेक्टर और दो एसपी को बदला गया है।

 



 

 

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : स्कूटी और लूना में हुई टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, पामगढ़ में हुआ हादसा

 

 

 

राजस्थान में इन जिलों के एसपी बदले गए

 

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार हरियाणा और पंजाब से अवैध शराब हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू और अलवर जिलों के माध्यम से राजस्थान में प्रवेश करती है. आयोग ने हनुमानगढ़, चूरू और भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और अलवर जिला चुनाव अधिकारी (डीईओ) के तबादले के आदेश दिये.

 

 

 

 

तेलंगाना में 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला

 

मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार इसी तरह तेलंगाना में समीक्षा बैठक में पाया गया कि कई गैर-कैडर अधिकारियों को जिला प्रभारी के रूप में तैनात किया गया था, जबकि प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं के अधिकारियों को गैर-महत्वपूर्ण पोस्टिंग दी गई थी.

इसे भी पढ़े -  CG News : छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रदेशभर के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार एक दिवसीय सामूहिक अवकाश पर, संभाग स्तर पर बैठक एवं प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, PV ऐप, AgriStack एवं धान खरीदी से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

 

 

 

उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग ने अब राज्य के 13 एसपी और पुलिस कमिश्नर के तबादले के आदेश दिए हैं. तेलंगाना में ट्रांसफर किए गए 13 पुलिस अधिकारियों में से नौ गैर-कैडर पुलिस अधिकारी हैं.”

 

 

 

 

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, “हैदराबाद, वारंगल और निजामाबाद के पुलिस कमिश्नर का तबादला कर दिया गया है. प्रदर्शन के आधार पर तेलंगाना में चार डीईओ का भी तबादला कर दिया गया है.”

 

 

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Patwari Suspend : भुइयां आईडी से अवैधानिक रूप से रकबा परिवर्तन के मामले में 4 पटवारी निलंबित, पामगढ़ और चाम्पा क्षेत्र के पटवारियों पर हुई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!