CG Election News : विधानसभा चुनाव से पहले EC का एक्शन, छत्तीसगढ़ के 5 जिलों के SP-कलेक्टर बदले गए

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के 5 जिलों में बड़ा हेरफेर हुआ है. निर्वाचन आयोग ने 2 जिलों के कलेक्टर और 3 जिलों के SP के हटा दिए हैं. साथ ही दो जिलों के ASP भी बदले हैं. बुधवार देर शाम इलेक्शन कमीशन की ओर से आदेश जारी किया गया. अगले 24 घंटे में निर्वाचन आयोग द्वारा नए अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी.

 



इन जिलों के बदले गए कलेक्टर
चुनाव आयोग की ओर से बिलासपुर और रायगढ़ जिले के कलेक्टर के ट्रांसफर का आदेश जारी हुआ है. बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा (बैच 2011) और रायगढ़ कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा (बैच 2012) को हटा दिया गया है.

इन जिलों के बदले SP
जारी आदेश के मुताबिक, राजनांदगांव जिले के SP अभिषेक मीणा (बैच 2010), दुर्ग SP शलभ कुमार सिन्हा(2014) और कोरबा SP उदय किरण (बैच 2015) का भी ट्रांसफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में दीपावली उत्सव पर विविध रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन

इन जिलों के ASP हटाए गए
बिलासपुर और दुर्ग जिले में ASP का ट्रांसफर किया गया है. बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी और दुर्ग जिले के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव के नाम जारी आदेश में शामिल है.

क्यों हुए तबादले…
चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मुताबिक, केंद्रीय चुनाव आयोग से कार्रवाई के संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन अफसरों के खिलाफ चुनावी प्रचार में शामिल होने और निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे बिजली खम्भे से टकराई बाइक, 2 युवकों की मौके पर ही मौत, पामगढ़ पुलिस जांच में जुटी...

24 घंटे में होगी नई नियुक्ति
इन जिलों में नए अधिकारियों की नियुक्ति अगले 24 घंटे में निर्वाचन आयोग द्वारा की जाएगी. बुधवार रात में जारी आदेश में तुरंत सभी अफसरों से चार्ज लेने की बात कही गई थी. साथ ही पद से हटाए गए अफसरों का पैनल भी मांगा गया, ताकि नए अफसरों वहां पदस्थ किया जा सके. केंद्रीय चुनाव आयोग के पास सूत्रों के हवाले से ऐसी जानकारी भी पहुंची थी कि छत्तीसगढ़ के ये अधिकारी चुनाव नियमों के खिलाफ काम कर रहे थे. राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने इसकी पुष्टि की है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

Related posts:

error: Content is protected !!