Big News: साबुन फैक्ट्री में विस्फोट से चार लोगों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान फिर हुआ धमाका

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में सत्यकाम स्कूल के सामने घर के अंदर ही साबुन फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। यह साबुन फैक्ट्री मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी आलोक गुप्ता और गौरव गुप्ता की है। संजय गुप्ता का मकान किराए पर लेकर फैक्ट्री चलाई जा रही थी।



बताया जाता है कि मंगलवार सुबह फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ, जिसके चलते फैक्ट्री के अंदर मौजूद कर्मचारी मलबे में दब गए, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। सात घायल हुए है। घटना के बाद एसएसपी और डीएम समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची।

मलवा हटाते समय फिर हुआ धमाका

एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। इस दौरान मलवा हटाने का काम चल रहा था। तभी अचानक दोबारा से विस्फोट हो गया। इसके बाद मकान का मलवा करीब 25 फीट दूरी तक बिखर गया। मौके पर मौजूद कई लोगों के सिर में ईंट के टुकड़े लगे। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से भीड़ को करीब 50 मीटर दूर कर दिया है।

इसे भी पढ़े -  UPSC Success Story : नक्सलियों से लड़ते-लड़ते CRPF अफसर ने UPSC किया क्लियर! हिड़मा के इलाके में पोस्टिंग, फिर भी नहीं छोड़ा सपना… ऐसे तैयारी किया असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाला

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि अभी तक जानकारी में सामने आया कि साबुन फैक्ट्री का बायलर फटा है या साबुन में इस्तेमाल करने वाले किसी केमिकल से विस्फोट हुआ है, जिस तरह का धमाका है। वह पटाखों का नहीं लग रहा है। इसकी जांच की जा रही है।

पड़ोस के घरों और सड़क पर जाते लोग भी हुए घायल
लोहिया नगर थाना क्षेत्र में साबुन फैक्ट्री में हुआ विस्फोट इतना भयंकर था कि पड़ोस में रह रहे लोग और सड़क पर जा रहे छह लोग भी घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कालेज में एक अज्ञात मजदूर भी लगभग सौ प्रतिशत घायल अवस्था में भर्ती है।

मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी आलोक गुप्ता तथा गौरव गुप्ता है। संजय गुप्ता का मकान किराए पर लेकर फैक्ट्री चलाई जा रही थी। मंगलवार की सुबह फैक्ट्री में धमाका हुआ। उस दौरान ओमकार अपने छह साल के पौत्र कार्तिक को साइकिल पर लेकर जा रहे थे। धमाके के साथ सड़क पर आए मलबे की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए।

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

फैक्ट्री के पड़ोस में रह रहे दीपक के घर की छत विस्फोट से गिर गई। इसमें दीपक की पत्नी सरोज और उनका चार वर्षीय पुत्र कर्ण घायल हो गया। उनकी छह साल की पुत्री सोनाक्षी भी चोटिल है। इसी तरह पास के घर में ही रह रहे शादाब की पत्नी आसमा भी घर की छत टूटने से गिरे पत्थरों से आसमा घायल हो गई।

मेडिकल कालेज में अभी तक भर्ती हुए घायल
कार्तिक उम्र लगभग 6 वर्ष पुत्र अरुण
ओमकार उम्र लगभग 50 वर्ष पुत्र करण सिंह
सरोज उम्र लगभग 35 साल पत्नी दीपक
करण उम्र लगभग 5 वर्ष पुत्र दीपक
सोनाक्षी उम्र लगभग 5 वर्ष पुत्र दीपक
आसमा उम्र लगभग 27 वर्ष पत्नी शादाब (समस्त निवासी लोहिया नगर)
छह साल का रमन

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

error: Content is protected !!