बीजेपी प्रत्याशी: 60 से ज्यादा कंडीडेट के नाम हुए फाइनल, शाम या कल तक जारी हो सकती है 60 से ज्यादा प्रत्याशियों की सूची, इन-इन नेताओं के नाम तय. पढ़िए..

रायपुर: भाजपा की लिस्ट आज शाम या कल जारी हो सकती है। खबर है कि 60 से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम तय कर लिये हैं।  भाजपा अपने सभी दिग्गजों को चुनाव मैदान में उतार रही है। इसमें सांसद भी हैं, विधायक भी हैं और पूर्व विधायक भी है। जिन नामों पर सहमति बनने की खबर आ रही है, उसमें कई युवा चेहरे भी हैं। ओपी चौधरी, विजय शर्मा, अनुज शर्मा, प्रबल प्रताप सिंह जैसे युवा चेहरों को पार्टी टिकट दे सकती है। चार सांसदों में प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव को लोरमी से, सरगुजा सांसद रेणुका सिंह को भरतपुर सोनहत, रायगढ़ सांसद गोमती साय को पत्थलगांव से प्रत्याशी के तौर पर पार्टी उतार सकती है, वहीं राजनांदगांव डॉ रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल अपनी सीट जांजगीर से ही चुनाव लड़ेंगे।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

 

 

 

जनता कांग्रेस से आए धर्मजीत सिंह को तखतपुर से और धरमलाल कौशिक को बिल्हा टिकट दी जा सकती है। जबकि पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय भिलाई, अमर अग्रवाल बिलासपुर शहर, पूर्व मंत्री राजेश मूणत रायपुर पश्चिम सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव, ओपी चौधरी रायगढ़, विजय शर्मा को कवर्धा से उम्मीदवार बनाए जाने की खबर है। वहीं धरसीवां से सिने स्टार अनुज शर्मा, बलौदाबाजार से टंकराम वर्मा को टिकट मिलने की खबर है।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

 

 

 

रायपुर उत्तर से पुरंदर मिश्रा, और ग्रामीण से मोतीलाल साहू के नाम पर मुहर लगने की चर्चा है। पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े को बैकुंठपुर से, श्याम बिहारी जायसवाल मनेन्द्रगढ़, कोटा सीट से दिवंगत पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव के बेटे प्रबल प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री केदार कश्यप नारायणपुर, किरण देव जगदलपुर, महेश गागड़ा बीजापुर, लता उसेंडी कोंडागांव सीट से टिकट तकरीबन तय हो गया है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी को अंतागढ़ सीट से चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। डोंगरगांव से भरत वर्मा को टिकट मिल सकती है। डोंगरगांव से भरत वर्मा और बलौबाजार से टंकराम वर्मा को टिकट मिल सकती है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!