CG AAP Star Campaigners list : आप ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, केजरीवाल, भगवंत मान, हरभजन सिंह समेत 37 लोग करेंगे छत्तीसगढ़ में प्रचार

रायपुर. आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रचार प्रसार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। आप ने इस सूची में 37 नेताओं के नाम शामिल किया है। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करेंगे। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी प्रचार करेंगे। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक भी प्रचार करेंगे। सूची में मनीष सिसोदिया और संजय सिंह का भी नाम शामिल है। इनके अलावा बड़े नामों में गोपाल राय, राघव चड्ढा, हरभजन सिंह और आतिशी भी प्रचार करेंगी।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

बता दें कि छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल बज चुका है, प्रदेश में होने अगले महीने यानी नवंबर की सात सात तारीख को पहले चरण के वोट डाले जाएंगे। इसे देखते हुए पार्टियां अब अपने उमीदवारों की सूची बनाने और जारी करने में जुट गई हैं, इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनावों के लिए जहां स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है वहीं बीते गुरूवार को अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी थी। अपनी इस तीसरी लिस्ट में आम आदमी पार्टी ने 11 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों को एलान किया था।

इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

error: Content is protected !!