CG Assembly Election 2023: कांग्रेस का कटौती प्लान..दिग्गज हुए हैरान! क्या बीजेपी की सूची के बाद कांग्रेस चेहरे बदलने पर मजबूर हुई?

रायपुर. 2018 में 68 सीटों के साथ 15 साल बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस अबकी बार 75 पार के लक्ष्य को लेकर चल रही है। 7 और 17 नवंबर को दो फेस में चुनाव की तारीखें आ चुकी हैं। सामने बीजेपी 90 में से 85 उम्मीदवार मैदान में उतार चुकी है लेकिन अभी तक पार्टी ने उम्मीदवारों की एक भी लिस्ट जारी नहीं की है क्योंकि इस बार 2023 में जीत के लिए पार्टी हड़बड़ी में कोई भी गड़बड़ी करना नहीं चाहती। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व प्रत्याशी चयन को लेकर बेहद सख्त नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि इस बार दो दर्जन पार्टी विधायकों पर टिकट काटे जाने की तलवार लटक रही है।

 



छह बार से ज्यादा प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति और तीन बार स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद आज दिल्ली में दिल्ली में CEC यानि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छत्तीसगढ़ की सभी 90 सीटों और खासकर पहले चरण की 20 सीटों पर नाम तय करने मंथन का फायनल दौर चला, तो दूसरी तरफ प्रदेश के दो दर्जन से ज्यादा विधायकों पर टिकट कटने की तलवार लटकी हुई है।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

बैठक से पहले ही कई टिकट दावेदारों ने दिल्ली पहुंचकर अंतिम स्तर पर जोर भी लगा रखा है। इस बीच कांग्रेसी खेमें में 2 बड़ी खबरों ने विधायकों की नींद उड़ा रखी है पहला ये कि इस बार पार्टी विधानसभा चुनाव में 40 नए चेहरों को टिकट देने जा रही है और दूसरा ये कि 25 से ज्यादा मौजूदा विधायक डेंजर जोन में हैं, जिनमें से 15 विधायकों का टिकट कटना तय है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है।

विधायकों की उम्र, निष्क्रियता, सर्वे रिपोर्ट और फीडबैक का साथ ही कुछ विधायकों को लेकर संगठन से दूरी और भ्रष्टाचार के आरोप भी हैं। बहरहाल, ये साफ है कि जो भी होगा। आज की बैठक में तकरीबन सभी नामों पर फायनल मुहर लगाई जा सकती है। जिसका संकेत दिल्ली रवाना होने वक्त खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया। कुछ कांग्रेसी विधायकों के टिकट काटे जाने के पीछे भाजपा कैंडिडेट के सामने एक मजबूत दावेदाव उतारना भी वजह मानी जा रही है, दूसरी तरफ भाजपा ये कह कर तंज कस रही है कि कांग्रेस चाहे लाख कोशिश कर ले, कोई फायदा नहीं होगा।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

कुल मिलाकर सत्तापक्ष के सामने चुनौती है, भाजपा के घोषित उम्मीदवारों के मुकाबले विनिंग फेस उतारने की। फिर चाहे मौजूदा विधायकों के टिकट काटने पड़ें या नए चेहरे उतारने पड़ें। कांग्रेस कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती, ये भी साफ है कि अब वक्त बहुत कम है। 13 अक्टूबर से पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है और माना जा रहा है कि ऐसे में कांग्रेस आगामी 48 घंटे के भीतर अपनी लिस्ट जारी कर देगी। सबसे अहम सवाल ये कि उम्मीदवारों की घोषणा के बाद, असंतोष को थामना, बगावत को रोकना, डैमेज कंट्रोल करना भी बड़ा चैलेंज होगा। क्या कांग्रेस इसके लिए तैयार है?

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!