Skanda Box Office Collection Day 2: फुकरे 3 से दो दिन की कमाई में आगे हैं साउथ की स्कंदा, कमा लिए इतने करोड़

नई दिल्ली: राम पोथीनेनी और श्री लीला स्टारर स्कंदा की चर्चा बीते कई दिनों से थी. जहां फैंस ने स्कंदा का ट्रेलर काफी पसंद किया था तो वहीं पहले दिन 10 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके बॉक्स ऑफिस नई फिल्मों की रिलीज के बीच साउथ की इस फिल्म ने अपनी पहचान बना ली थी. हालांकि फुकरे 3 भी किसी मामले में पीछे नहीं रही है और स्कंदा को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर देती हुई दिख रही है. ऐसा हम नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस के आंकड़े कह रहे हैं, जो कि दो दिनों में हैरान कर देने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर…

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दूसरे दिन स्कंदा ने केवल 5 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 16.50 हो गया है. गौरतलब है कि ओपनिंग डे पर फिल्म ने 11.5 करोड़ का कलेक्शन अपने नाम किया था, जो कि 28 सितंबर को रिलीज हुई फिल्मों में सबसे ज्यादा था. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 16.5 रहा है.

फुकरे 3 की बात करें तो पहले दिन इस बॉलीवुड फिल्म ने 8.82 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि दूसरे दिन यह 7.50 करोड़ रहा है. वहीं दो दिनों की कमाई के बाद 16.32 करोड़ फिल्म की कमाई हो गई है, जो कि राम पोथीनेनी की स्कंदा से कम है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

बता दें, इस हफ्ते कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है, जिनमें फुकरे 3 के अलावा साउथ की फिल्में चंद्रमुखी 2, स्कंदा, कन्नूर स्क्वॉड और इराइवन अच्छा कलेक्शन करती दिख रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!