Elephant Death In CG: हाथी की लाश मिलने से वन्य महकमें में हड़कंप.. इस तरह से मौत की जताई जा रही आशंका

रायगढ़: जिले के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में ग्राम नरकालो में खेत की मेड़ में बुधवार सुबह एक हाथी का शव मिला है। शव मिलने की सूचना जैसे ही वन्य महकमे के अफरासों तक पहुंची विभाग में हड़कंप मच गया। सभी सदल-बल मौके के लिए रवाना हुए। मृत हाथी का शव तकरीबन 6 से 8 घंटा पुराना है।

 



बताया जाता है कि सुबह ग्रामीणों ने खेत में जंगली हाथी का शव देखा जिसके बाद वन अमले को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर हाथी का शव मिला है वहीं पर से 11 केवी की लाइन गुजरी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि इसी 11 केवी लाइन के तार को छूने से हाथी की मौत हुई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

गौरतलब है कि पिछले तीन-चार दिनों से इस इलाके में आधा दर्जन हाथियों का दल विचरण कर रहा था। इन्हीं हाथियों में से एक जंगल से भटक कर खेत की ओर आया था और करंट की चपेट में आ गया। फिलहाल वन अमला मामले की जांच में जुटा हुआ है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News : सूबेदार-उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित, 2 से 4 नवंबर तक होनी थी लिखित परीक्षा, CGPSC ने जारी किया आदेश, अभ्यर्थियों को झटका...

Related posts:

error: Content is protected !!