ENG vs SA: अफ्रीकी बल्लेबाजी की तूफानी से दहला वानखेड़े का मैदान, 16 गेंदों पर कूटे 72 रन; मजाक बना इंग्लिश बॉलर अटैक

नई दिल्ली. मुंबई के वानखेड़े मैदान पर हेनरिक क्लासेन के तूफान ने इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाकर रख दी। क्लासेन ने बल्ले से ऐसी तबाही मचाई कि कप्तान जोस बटलर और पूरा इंग्लिश खेमा हैरान रह गया। क्लासेन ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए महज 61 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की। विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी आतिशी पारी के दौरान 72 रन सिर्फ चौके-छक्कों से बटोरे।



क्लासेन का तूफानी शतक
हेनरिक क्लासेन जब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे, तो साउथ अफ्रीका ने गुच्छों में लगातार दो विकेट गंवा दिए थे। सेट बल्लेबाज एडम मार्करम पवेलियन लौट चुके थे और मिलर सस्ते में चलते बने थे। क्लासेन ने आते के साथ ही मोर्चा संभाला और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की जमकर धुनाई करना शुरू कर दिया। रीस टॉपले को क्लासेन ने खासतौर पर निशाने पर लिया और अपना अर्धशतक पूरा किया।

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

Heinrich Klaasen lights up the #ENGvSA clash with a scintillating century 🔥@mastercardindia Milestones 🏏#CWC23 pic.twitter.com/QKU0dMxJCx

— ICC (@ICC) October 21, 2023

फिफ्टी जमाने के बाद क्लासेन ने बल्ले से असली तबाही मचाई। विकेटकीपर बल्लेबाज ने चौके-छक्कों की बरसात करते हुए महज 61 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। क्लासेन ने मार्को जेनसन के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 151 रन की तेज तर्रार साझेदारी निभाई, जिसके चलते साउथ अफ्रीका की टीम स्कोर बोर्ड पर 399 रन लगाने में सफल रही। क्लासेन ने 67 गेंदों का सामना करते हुए 107 रन की यादगार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान क्लासेन ने 12 चौके और चार छक्के जमाए।

इसे भी पढ़े -  India vs New Zealand: आज होगा आखिरी 'वॉर', अहमदाबाद में भारतीय टीम रचना चाहेंगी इतिहास; कीवियों को कम नहीं आंकना होगा

तीसरा सबसे तेज शतक
50 ओवर के वर्ल्ड कप में हेनरिक क्लासेन ने साउथ अफ्रीका की ओर से तीसरा सबसे तेज शतक भी जड़ा है। क्लासेन ने सिर्फ 61 गेंदों पर सेंचुरी जमाई। क्लासेन के बल्ले से निकली यह सेंचुरी विश्व कप इतिहास की छठी सबसे तेज सेंचुरी भी है। वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड एडम मार्करम के नाम है, जिन्होंने यह कारनामा श्रीलंका के खिलाफ इसी विश्व कप में किया था।

error: Content is protected !!