मुल्तानी मिट्टी सही तरह से ना लगाने पर नहीं आएगा चेहरे पर निखार, इन 5 तरीकों से Multani Mitti से मिलता है फायदा

त्वचा की सही तरह से देखरेख की जाए तो चेहरे पर चमक नजर आने लगती है. यूं तो स्किन केयर में अक्सर ही कई चीजें शामिल की जाती हैं लेकिन मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) एक ऐसी चीज है जिसका फेस पैक बनाते समय इस्तेमाल होता ही है. मुल्तानी मिट्टी में ऐसे कई प्राकृतिक गुण होते हैं जिनके चलते वो स्किन से एक्सेस ऑयल निकालती है और फोड़े-फुंसियों, दाग-धब्बों और त्वचा के बेजानपन को दूर करने में कारगर है. यह स्किन को हाइड्रेटेड भी रखती है और इसका इस्तेमाल चेहरे के साथ-साथ बालों पर भी खूब किया जाता है. चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी वैसे तो बहुत से लोग लगाते हैं लेकिन अगर इसका सही तरह से इस्तेमाल ना किया जाए तो उसका कुछ खास असर नजर नहीं आता है. यहां जानिए किस तरह मुल्तानी मिट्टी के असरदार फेस पैक्स (Face Packs) बनाकर लगाए जा सकते हैं.



इसे भी पढ़े -  मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, रेल यातायात प्रभावित; बिलासपुर-कटनी सेक्शन पर हुआ हादसा

 

 

 

मुल्तानी मिट्टी और शहद

अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स आएदिन होते रहते हैं तो इस फेस पैक को लगाकर देखिए. एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लेकर उसमें जरूरत के अनुसार शहद मिला लें. अब इस फेस पैक को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें. स्किन चमक जाएगी.

 

 

 

 

मुल्तानी मिट्टी और टमाटर

टमाटर के साथ मुल्तानी मिट्टी लगाने पर चेहरे पर चमक आ जाती है. इससे ऑयल कंट्रोल (Oil Control) होने में भी मदद मिलती है. मुल्तानी मिट्टी में टमाटर का रस और कुछ बूंदे नींबू के रस की डालें. जरूरत के अनुसार पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें.

 

 

 

मुल्तानी मिट्टी और दूध

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो आप मुल्तानी मिट्टी में दूध मिलाकर लगा सकते हैं. पेस्ट बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में दूध और एलोवेरा जैल डालें. इसे 10 से 15 मिनट लगाकर रखने के बाद चेहरा धोकर साफ कर लें. हफ्ते में एक बार यह फेस पैक लगाया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  UPSC Success Story : नक्सलियों से लड़ते-लड़ते CRPF अफसर ने UPSC किया क्लियर! हिड़मा के इलाके में पोस्टिंग, फिर भी नहीं छोड़ा सपना… ऐसे तैयारी किया असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाला

 

 

 

 

 

मुल्तानी मिट्टी और नीम

चेहरे से अशुद्धियां हटाने और पिंपल्स की दिक्कत दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी और नीम का फेस पैक लगाएं. एक चम्मच नीम पाउडर (Neem Powder) को 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में डालें और थोड़ा नींबू का रस और पानी डालकर पेस्ट बना लें. 15 मिनट इस फेस पैक को लगाकर रखा जा सकता है.

 

 

 

 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. खबर सीजी न्यूज इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने आदेश जारी किया, देखिए सूची, किन्हें, कहां पोस्टिंग मिली...

error: Content is protected !!