JanjgirChampa Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, बिलासपुर में इलाज के दौरान महिला की हुई थी मौत

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने पत्नी को आत्महत्या के दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी पति हलधर नवरंग को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी पति हलधर के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है.

 



दरअसल, मुलमुला की रहने वाली महिला कविता नवरंग ने जहर का सेवन कर ली थी, जो इलाज के लिए बिलासपुर के अस्पताल में भर्ती इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर आगे की जांच की जा रही थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुलमुला निवासी उसके पति हलधर नवरंग के द्वारा छोटी-छोटी बातों को लेकर प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करता था. इससे परेशान होकर महिला ने जहर का सेवन कर लिया.

पुलिस ने मुलमुला से आरोपी पति हलधर नवरंग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!