पढ़ने से दूर भागता है आपका बच्चा तो ये टिप्स अपना लें, खुद बैठकर पढ़ने लगेगा, जानिए है टिप्स..

ये तो आपने अक्सर देखा होगा कि बच्चों को जब भी पढ़ने बोलो उनके बहाने शुरू हो जाते हैं. पढ़ने के समय (how to make child study) ही उन्हें नींद आने लगती है, भूख लगने लगती है, वॉशरूम जाना होता है. अब इन चीजों के लिए उन्हें रोका तो नहीं जा सकता लेकिन कुछ टिप्स जरूर अपनाया जा सकता है.

 



 

 

 

 

अगर आप इन टिप्स को ध्यान रखें तो आपके बच्चे की नहीं पढ़ने की आदत छूट जाएगी. यहां तक कि बच्चे खुद से बैठकर पढ़ना शुरू कर देंगे. तो चलिए जानते हैं किन बातों का आपको रखना है ख्याल ताकि बच्चों का पढ़ाई में लगने लगे मन.

 

 

 

 

बच्चों का पढ़ाई में मन लगाने के लिए कुछ आसान टिप्स

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

मोटिवेशन है जरूरी

अक्सर मां बाप यह गलती करते हैं कि अपने बच्चे की दूसरे बच्चों से तुलना करते हैं. ये करना छोड़ दें. इससे बच्चे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और उन्हें लगता है कि हम अच्छा नहीं कर सकते. इसलिए तुला करने की बजाय उन्हें मोटिवेट करें.

 

 

 

 

पढ़ाई का प्रेशर ना बनाएं

अगर आप बच्चों पर पढ़ाई का ज्यादा प्रेशर बनाएंगे तो यह अच्छा नहीं होगा. इससे उन्हें हर समय पढ़ाई का डर सताता रहेगा जिससे वह उससे दूरी बनाना शुरू कर देंगे. केवल पढ़ाई के समय ही पढ़ाई की बातें करें.

 

 

 

रूटिंग बनाएं

पढ़ाई करने के लिए एक बेहतर रूटीन बनाना बेहद जरूरी है. इससे बच्चों में भी अनुशासन आएगा और वह हर काम समय पर करेंगे. शुरुआत में बच्चों को लंबे समय तक पढ़ने के लिए ना बिठाएं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

 

 

 

 

ध्यान भटकने वाली चीजे रखें दूर

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा मन लगाकर पढ़े और पढ़ाई से भागे ना, तो उनके सामने से वो हर चीज हटा दें जो उनका ध्यान भटकाता हो. जैसे फोन को दूर रखें, खिलौने हटा दें.

 

 

 

कमियां निकालना बंद करें

किसी भी बच्चे की कमी निकालने से उनका मन उदास हो जाता है. बच्चों को ऐसा लगने लगता है कि उनमें सिर्फ कमियां है वो कुछ अच्छा नहीं कर सकतें. इसलिए समय-समय पर बच्चों का उत्साह बढ़ाते रहे, उनकी सराहना करते रहें.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!