Janjgir Big News : 40 से 50 एकड़ सरकारी जमीन की अफरा-तफरी, पटवारी को सस्पेंड किया गया, विभागीय जांच जारी, हो सकती है FIR

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के खोखरा गांव में 40 से 50 एकड़ सरकारी जमीन को दलालों के नाम करने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है और पटवारी लखन लाल कुर्रे को सस्पेंड कर दिया है. मामले में विभागीय जांच भी की जा रही है. ख़बर है कि जांच के बाद मामले में एफआईआर भी हो सकती है.

 



दरअसल, खोखरा गांव में जेल के पीछे के क्षेत्र की 40 से 50 एकड़ सरकारी जमीन को दलालों के नाम पर कर दिया गया है. इसमें पटवारी लखन लाल कुर्रे की आईडी से खेल किया गया है. मामले के खुलासे के बाद प्रशासन में हड़कम्प मच गया और सरकारी जमीन की अफरा-तफरी करने के मामले में पटवारी लखन लाल कुर्रे को सस्पेंड कर दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

अपर कलेक्टर एसपी वैद्य ने कहा है कि प्रारंभिक जांच में पटवारी के द्वारा गड़बड़ी करने की बात सामने आई है, जिसके बाद पटवारी लखन लाल कुर्रे को सस्पेंड किया गया है और मामले में जांच जारी है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!