Janjgir Big News : आरक्षक की बाइक से गिरी पत्नी, पत्नी की हुई मौत, आरक्षक और उसकी पत्नी बाइक से जा रहे थे, यहां पोस्टेड है आरक्षक पति…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के पुटपुरा गांव में NH-49 पर बाइक से आरक्षक की पत्नी सावित्री देवी कश्यप गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है. शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है.

 



दरअसल, बिलासपुर के DSB शाखा में पदस्थ जैतराम कश्यप, अपनी पत्नी सावित्री देवी कश्यप के साथ बाइक से दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने भैंसमुड़ी गांव आ रहे थे. वे पुटपुरा गांव पहुंचे थे कि NH-49 में आरक्षक जैतराम कश्यप की पत्नी सावित्री देवी कश्यप, बाइक से गिर गई. घटना के बाद पत्नी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!