Janjgir Big News : भैंस से भरा ट्रक पलटा, 10 भैंस की मौत, 2 भैंस को आई गम्भीर चोट, ट्रक में भरा हुआ था 27 भैंस, घटना के बाद मौके से ड्राइवर फरार, पुलिस कर रही तफ़्तीश

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर थाना क्षेत्र के पीथमपुर पुल के पास NH-49 पर तेज रफ्तार भैंस से भरा ट्रक पलट गया. हादसे में 10 भैंस की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं 2 भैंस को चोट आई है. ट्रक में 27 भैंस भरे थे. घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है.

 



सिटी कोतवाली थाना के टीआई अशोक वैष्णव ने बताया कि बिलासपुर की ओर से ट्रक जा रहा था, उसमें 27 भैंस भरे थे. पीथमपुर पुल के पास NH-49 पर भैंस से भरा ट्रक बेकाबू हो गया और सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गया. हादसे में 10 भैंस की मौके पर ही मौत हुई है, वहीं 2 भैंस को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

भैंसों को गोठान ले जाया गया है, वहीं घायल भैंस का इलाज कराया गया है. घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. मामले में मौके पर पहुंचकर पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

Related posts:

error: Content is protected !!